श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, एक की मौत, आधा दर्जन घायल

Published On

फीरोजाबाद। (सच कहूँ न्यूज) मैनपुरी रोड के अरांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भारौल के समीप हाइवे बाईपास पर अनियंत्रित होकर ट्रेक्टर ट्राली पलट गई। (Firozabad) जिसमें एक किशोर की मौत हो गई, जबकि छह श्रद्धालु घायल हो गए। हादसे के बाद नेजा चढ़ाने जा रहे श्रद्धालुओं में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेज दिया। जबकि शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।

यह भी पढ़ें:– मुकीम गैंग के गुर्गे को सात वर्ष का कठोर कारावास

जानकारी के अनुसार मैनपुरी के थाना घिरोर के गांव कोसमा निवासी मुन्नालाल नेजा चढ़ाने के लिए ट्रेक्टर से बालाजी मंदिर आ रहा था। कुछ युवक और किशोर ट्रैक्टर में सवार थे। (Road Accident) जब ट्रेक्टर भाराेल के समीप बाईपास पर पहुंचा, तभी मोड पर ट्रेक्टर तेज गति से अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें एक किशोर शिवम 16 साल पुत्र सतीश चंद्र की मौत हो गई। जबकि छह घायल जो गए। घायलों को पुलिस ने शिकोहाबाद के सरकारी जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts