बागपत में घने कोहरे के चलते टकराये वाहन, कई घायल

Published On

बागपत (सच कहूँ न्यूज)। उत्तर प्रदेश के बागपत में रविवार सुबह घने कोहरे के चलते दिल्ली सहारनपुर हाइवे पर एक साथ कई वाहनों की टक्कर हो गई, जिसमें वाहनों में सवार 10 से अधिक लोग घायल हो गए।

कैसे हुआ हादसा

बागपत में पाली गांव के पास घने कोहरे के कारण आपस में करीब दर्जन भर वाहन आपस में टकरा गए। इस सड़क हादसे का शिकार छात्राओं से भरी एक स्कूल बस भी हुई, जिसमें सवार कई छात्राएं घायल हो गए। कोहरे के चलते कई मोटरसाइकिल सवार भी आपस में टकरा गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। तुरंत ही राहत के लिए बचाव कार्य शुरू किया गया। पुालिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts