वेंकैया ने दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

Published On

नयी दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने देशवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की है। नायडू ने जन्माष्टमी के अवसर पर बुधवार को जारी एक संदेश में कहा,” श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक बधाई! यह दिन आपके और आपके स्वजनों के जीवन में खुशहाली, उल्लास, स्वास्थ्य और समृद्धि लाए।” उन्होंने कहा कि इस वर्ष जन्माष्टमी उत्सव को परंपरागत आस्था के साथ घर पर ही रह कर सावधानी से मनाएं। सावधान रहें, स्वस्थ रहें, सुरक्षित रहें। श्रीकृष्ण हमारी लोक चेतना के केन्द्र में हैं और हमारी लोक कलाओं, लोक कथाओं, लोक नृत्यों और संगीत के नायक हैं। वे महाभारत के केंद्र में हैं।

गीता के महान दर्शन के प्रतिपादक हैं। कृष्ण सूरदास के बालसखा हैं। रसखान की भक्ति में हैं। मीरा का प्रेम हैं। हमारी संस्कृति में श्री कृष्ण पूर्ण पुरुष हैं। योगेश्वर श्रीकृष्ण की दिव्य विराटता में तीनों गुणों का योग है। ज्ञान योग, कर्म योग और भक्ति योग उन्हीं की विराटता के आयाम हैं। निष्काम कर्म के अधिष्ठाता देवता श्रीकृष्ण आसक्ति और आस्तिकता के अंतर में व्याप्त हैं।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts