दिल्ली एयरपोर्ट पर पावर बैंक से हुआ धमाका, महिला गिरफ्तार

Published On

नई दिल्ली:

दिल्ली एयरपोर्ट पर 55 साल की एक महिला को पावर बैंक से हुए धमाके के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। मंगलवार को एयरपोर्ट पर चैकिंग के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने महिला से बैग में रखे पावर बैंक को अलग करने को कहा।

महिला ने पावर बैंक को फेंक दिया, जिसके चलते एक धमाका हो गया। इसके बाद एयरपोर्ट पर मौजूद लोगों में आपाधापी मच गई। बाद में महिला को जमानत पर रिहा कर दिया गया। सूत्रों की मानें तो महिला एक अभिनेत्री है। पुलिस ने महिला की पहचान बताने से इनकार कर दिया।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें

About The Author

Related Posts