बहन व भांजी पर हमले का आरोपी युवक गिरफ्तार, जेल रवाना
मलकपुर कांड में पुलिस की कार्रवाई, आरोपी दबोचा
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: एक दिन पूर्व सगी बहन व 20 दिन की भांजी समेत चार लोगों को धारदार हथियार से हमला करके घायल करने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दरांती बरामद हुई है।
विगत मंगलवार को क्षेत्र के गांव मलकपुर में एक युवक ने अपनी विवाहिता बहन इमरानी व 20 दिन की भांजी दुआ पर लकड़ी काटने वाले दाव से हमला कर दिया था, जिसमें वह दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गई थी। युवक ने खाने में विषैला पदार्थ दिए जाने के शक में बहन व भांजी पर हमला किया था। चींख-पुकार सुनकर पड़ोसी युवक गुफरान की पत्नी सीमा व भतीजी मुस्कान बीच-बचाव करने पहुंची थी। आरोपी ने उन दोनों को भी हमला करके गम्भीर रूप से घायल कर दिया था। घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई थी।
मामले की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने चारों घायलों को उपचार हेतु सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां से उन्हें गम्भीर हालत में हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया था। घायल महिला सीमा के पति गुफरान ने आरोपी युवक के विरुद्ध कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया था। बुधवार को दभेड़ी खुर्द चौकी प्रभारी एसआई गौरव चौहान ने खूनी घटना को अंजाम देने वाले आरोपी युवक सद्दाम निवासी मलकपुर को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दरांती बरामद हुई है।
3.jpg)
About The Author