यूक्रेन में युद्ध के बाद दोबारा शुरू हुई विद्यार्थियों की पढ़ाई

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

जिले के 43 विद्यार्थियों ने विभिन्न विश्वविद्यालयों में लिया हुआ था दाखिला

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद देश में लौटे छात्रों (Students’ Studies) को फिर से भविष्य की आस जगी है। यूक्रेन के विश्वविद्यालों ने विद्यार्थियों की आनलाइन क्लास शुरू की हुई है। वहीं विद्यार्थी पढ़ाई के साथ अस्पतालों से संपर्क साध कर प्रैक्टिकल भी रहे है। इससे विद्यार्थियों की चिंता भी कम होने लगी है। सरसा जिले के करीब 43 विद्यार्थियों ने यूक्रेन के विभिन्न विश्वविद्यालयों में दाखिला लिया हुआ था।

मार्च माह में युद्ध के दौरान विद्यार्थियों को वापस लौटना पड़ा। विशेष विमान से विद्यार्थियों को देश लाया गया। यूक्रेन से सरसा लौटे छात्र भारत भूषण ने बताया कि यूक्रेन के जो शहर सुरक्षित है। वहां पर पढ़ाई शुरू हो चुकी है। व्हाट्सअप के जरिए शिक्षकों व विश्वविद्यालय से संपर्क में है। आनलाइन पढ़ाई अभी प्रतिदिन पांच से छह घंटे तक हो रही है। छात्रा प्रीति ने बताया कि यूक्रेन में विश्वविद्यालयों द्वारा आनलाइन पढ़ाई करवाई जा रही है।

कई बार नेटवर्क की दिक्कत आती है। ऐसे में क्लास को आगे के लिए बढ़ा दिया जाता है। अभी दो से तीन क्लास आनलाइन लग रही है। कोर्स ने पिछड़े इसलिए इंटरनेट के माध्यम से भी ग्रुप बनाकर पढ़ाई की जा रही है। अब यूक्रेन में हालत ठीक (Students’ Studies) हो। इसके बाद विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर सकेंगे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Ad Ad

Related Posts