हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश Gurucharan Si...

    Gurucharan Singh Missing: ‘तारक मेहता का… ‘रोशन सोढ़ी’ गायब, माता-पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट

    Palam News
    Gurucharan Singh Missing: अभिनेता गुरुचरण सिंह को दिल्ली के पालम में देखा गया!

    Gurucharan Singh Missing: मुंबई (एजेंसी)। सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के पुराने किरदार गुरुचरण सिंह से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसे सभी ने रोशन सोढ़ी के रूप में सरदार के किरदार में देखा होगा। जानकारी के मुताबिक सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में काम कर चुके गुरुचरण सिंह का नाम अचानक से सुर्खियों में आ गया है। दरअसल, थाने में गुरुचरण सिंह की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रिपोर्ट में लिखा है कि वह दिल्ली से मुंबई जाने के लिए निकले लेकिन मुंबई नहीं पहुंचे। Mumbai News

    ये रिपोर्ट उनके पिता ने लिखाई है। कुछ दिन पहले वह अपने पिता का जन्मदिन मनाने के लिए मुंबई से दिल्ली आए थे। इसके बाद वह 22 अप्रैल को मुंबई के लिए निकला, लेकिन वह न तो मुंबई पहुंचा और न ही अपने घर लौटा। ऐसे में वे कहां हैं, इसकी जानकारी परिवार को नहीं है। Mumbai News

    गुरचरण सिंह के करीबी दोस्त एमएम सोनी ने कहा कि उनके माता-पिता चिंतित हैं और दिल्ली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पिछले कुछ दिनों से गुरचरण सिंह की तबीयत भी ठीक नहीं थी। उन्होंने कहा कि दिल्ली छोड़ने से पहले उनका रक्तचाप बढ़ा हुआ था और कुछ परीक्षण भी किये गये थे। 24 अप्रैल से उसका फोन बंद है। Mumbai News

    Heavy Rain Alert : इन राज्यों में जमकर होगी बारिश, ओलावृष्टि की भी चेतावनी!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here