हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home सच कहूँ विशेष स्टोरी अथर्व इंजीनिय...

    अथर्व इंजीनियरिंग कॉलेज के वार्षिक तकनीकी उत्सव – IEEE TECHITHON 2024 का अनावरण

    IEEE Techithon
    IEEE Techithon: अथर्व इंजीनियरिंग कॉलेज के वार्षिक तकनीकी उत्सव - IEEE TECHITHON 2024 का अनावरण

    मुंबई (सच कहूँ न्यूज़)। अथर्व इंजीनियरिंग कॉलेज का वार्षिक तकनीकी उत्सव – IEEE TECHITHON हर वर्ष की तरह इस बार भी आयोजित किया जा रहा है। पर अगर इस बार की बात की जाये तो यह अपने साथ विविधता के कैलीडोस्कोप को ला रहा है।

    अथर्व संस्थान समूह के कार्यकारी अध्यक्ष श्री सुनील राणे ने सच कहूँ संवाददाता को बताया कि उनका यह मानना है कि प्रत्येक छात्र का सर्वांगीण विकास आवश्यक है ताकि वे देश के सक्षम नागरिक बनें और समाज के हित में काम कर सकें। हमारा तकनीकी उत्सव एक ऐसा मंच है जहां ACE का प्रत्येक सदस्य कई कार्यक्रमों में अपने तकनीकी कौशल, रचनात्मकता और प्रतिभा को प्रदर्शित करने का शानदार अवसर पाता है।

    कार्यक्रम व उद्देश्य: उन्होंने आगे बताया कि 25 से 27 सितंबर तक, IEEE TECHITHON 2024 के शुरू होने के साथ ही कॉलेज परिसर में नवाचार, प्रौद्योगिकी और उत्साह की लहर दौड़ेगी। हमारे वार्षिक तकनीकी कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बदलते रुझानों के साथ तालमेल रखते हुए तकनीकी क्षेत्रों में विविधता और विकास को प्रदर्शित करना है। यह उत्सव मुंबई स्थित अथर्व संस्थान समूह के छात्रों द्वारा मनाया जाएगा। इस उत्सव में प्रौद्योगिकी और नवाचार के प्रति जुनून रखने वाले प्रतिष्ठित पेशेवरों की उपस्थिति रहेगी।

    फेस्ट थीम: हर साल IEEE TECHITHON का थीम अनूठा होता है। इस वर्ष का थीम है ‘INEGENIA-INNOVATION UNLEASHED’। यानि इस वर्ष का थीम रचनात्मकता, नवाचार और इंजीनियरिंग प्रतिभा के बारे में है। हम गर्व के साथ IEEE TECHITHON 2024 का थीम ‘INGENIA’ प्रस्तुत करते हैं। Ingenia कुछ नया, कुछ प्रभावशाली बनाने की भावना का प्रतिनिधित्व करता है। यह प्रतिभागियों को सीमाओं को तोड़ने और परंपरागत सोच से परे सोचने के लिए प्रोत्साहित करता है।

    कार्यक्रमों की श्रृंखला: तीन दिनों में 40 से अधिक कार्यक्रमों की श्रृंखला के साथ, यह उत्सव तकनीकी उत्साही, विचारकों और नवप्रवर्तकों के लिए एक रोमांचक अनुभव साथ लाने का वादा करता है। उत्सव की शुरुआत प्रतियोगिता की भावना को प्रज्वलित करने वाले पूर्व-कार्यक्रमों के साथ होगी। प्रतियोगिताओं में नियॉन फुटबॉल, नियॉन क्रिकेट, नियॉन स्ट्राइकआउट, नियॉन वॉर के मैच शामिल हैं। इसके अतिरिक्त लेजर मेज, मर्डर मिस्ट्री और टग ऑफ वॉर जैसे अन्य रोमांच और साहसिक इवेंट आयोजित होंगें, जो प्रतिभागियों की रणनीति रणनीतिक व बौधिक कौशल का परीक्षण करेंगें। तकनीकी-पृष्ठभूमि वाले छात्रों के लिए, उत्सव में; डिजाइन-ए-थॉन (वेबसाइट डिजाइनिंग), कोड गोल्फ, वीआर गेमिंग जैसे चुनौतीपूर्ण इवेंट शामिल होंगें।

    निमत्रण: तो अब देरी अपने कैलेंडर में फेस्ट IEEE TECHITHON 2024 की तारीख मार्क (अंकित) कर तैयार हो जायें इस असाधारण यात्रा का हिस्सा बनने के लिए, जो अपने साथ नई सोच व विशाल संभावनों को खोजने के असीमित अवसर लाता है।

    बता दें कि राष्ट्रीय समाचार पत्र सच कहूँ व मैगज़ीन सच्ची शिक्षा इस उत्सव में मीडिया पार्टनर है।

    इस कार्यक्रम से जुडी अधिक जानकारी के लिए आप संपर्क करें:
    वेदांत रेड्डी: 96640 78880, शर्वरी पाडियार: 79001 22449

    यह भी पढ़ें:–“सेंट जेवियर्स कॉलेज में मराठी वाङ्मय मंडळ का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित”

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here