हमसे जुड़े

Follow us

26.7 C
Chandigarh
Saturday, April 18, 2026
More

    Tree Plantation : ”पीएम मोदी की ‘एक पेड़ माँ के नाम’ मुहिम से जुड़ रही है प्रदेश की जनता”

    Rajasthan News

    Tree Plantation : जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। मान द वैल्यू फाउंडेशन और रांका ग्रुप के संयुक्त तत्वाधान में इस वर्ष बीस हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महाअभियान “एक पेड़ माँ के नाम” (Ek ped maa ke naam Campaign) मुहिम को आगे बढ़ाते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने आज जयपुर के अल्बर्ट हॉल के पास स्थित बरड़िया कॉलोनी में पौधारोपण किया। (Tree Plantation) पौधारोपण के दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने कहा कि मान द वैल्यू फाउंडेशन और रांका ग्रुप की ओर से पौधारोपण का कार्य प्रकृति संरक्षण का संदेश है। Rajasthan News

    प्रकृति हमारी माँ हैं, इसे बचाने के लिए पेड़ लगाएँ | Rajasthan News

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इस मुहिम के तहत प्रदेशभर में विभिन्न संस्थाएँ और आमजन पौधारोपण में बढ़ चढकर भाग ले रहे हैं। मान द वैल्यू फाउंडेशन की फाउंडर डॉ. मनीषा सिंह ने कहा कि प्रकृति हमारी माँ हैं, और इसे बचाने के लिए इस मुहिम को आगे बढ़ाना चाहिए। पर्यावरण को लेकर हमें सजग और जागरूक रहना होगा पर्यावरण और प्रकृति से जुड़ाव हमारी जिम्मेदारी है। एक पेड़ माँ के नाम जरूर लगाएँ। Rajasthan News

    रांका ग्रुप के निदेशक अशोक रांका, अनिल रांका, अरुण रांका ने बताया कि हमारा उद्देश्य प्रदेश में लगभग 20 हज़ार पेड़-पौधे लगाकर प्रकृति के प्रति सज़गता फैलाना है व लोगों को जागरूक करना है, क्योंकि यह हम सबकी साझा जिम्मेदारी है, और हम सभी इस उद्देश्य को साथ लेकर चलेंगे। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ट, प्रदेश मीडिया कार्यालय प्रभारी चंपालाल रामावत, तेज सिंह राजावत, निर्मल बरड़िया,जी एन पारीक, मंजू रांका, अंजू रांका, सिद्धि, सुरभि , अतुल और कपिल गुरदासवानी सहित अन्य लोग उपस्थित रहें। Rajasthan News

    Amrit Bharat Station Scheme: लगभग 20 करोड 61 लाख रुपए की लागत से होगा अलवर रेलवे स्टेशन का पुनर्विका…

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here