Punjab

पंजाब पुलिस का बड़ा एक्शन, विदेशी गैंगस्टरों से जुड़ा ऑपरेटिव गिरफ्तार
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 14.63 करोड़ रुपये के खेल स्टेडियम का शिलान्यास किया ताकि युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा दी जा सके और पंजाब को स्वस्थ बनाया जा सके
पंजाब ने सीमा के पीछे खड़ी की अदृश्य दीवार; संगठित अपराध की सप्लाई चेन तोड़ने के लिए दूसरी सुरक्षा पंक्ति को किया मजबूत
भगवंत मान सरकार की 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत 4,600 घुटनों का प्रत्यारोपण , कैशलेस सर्जरी से हज़ारों लोगों की चलने-फिरने की क्षमता बहाल हुई
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अत्याधुनिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को किया लोकार्पित, संगरूर के 85 गांवों को होगा लाभ

Snake News: 3 टुकड़ों में कट गया था सांप फिर भी डंस लिया और फिर लड़की की गई जान

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

मुरैना/मध्यप्रदेश (सच कहूँ न्यूज़)। Snake News: नाऊडांडा गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब तीन टुकड़ों में कटा हुआ सांप अचानक हिलने लगा और एक लड़की को डंस लिया। चंद सेकंडों में ही जहर का असर इतना तेज हुआ कि लड़की ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मामला गांव नाऊडांडा का बताया जा रहा है, जानकारी के अनुसार, भारती कुशवाह अपने घर लौटकर इलेक्ट्रिक मशीन से चारा काट रही थी। इसी दौरान चारे में फंसा एक सांप तीन टुकड़ों में कट गया। जैसे ही युवती ने चारे में हाथ डाला, सांप के कटे हुए हिस्सों ने उसे दो बार डंस लिया। सांप के डसने के कुछ ही देर बाद भारती बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। इसके बाद परिजनों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। Snake News

ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने पहली बार ऐसा देखा कि कटा हुआ सांप भी जहर उगल सकता है। हालाँकि, वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सांप की नसों में कुछ सेकंड तक न्यूरॉन एक्टिव रह सकते हैं, इसलिए कटने के तुरंत बाद भी उसके सिर का हिस्सा रिफ्लेक्स से काट सकता है। इसीलिए विशेषज्ञों की सलाह है कि कभी भी मरे हुए सांप को छूने या उठाने की कोशिश न करें। Snake News

यह भी पढ़ें:– कैथल जिले के 14 युवक फिर हुए अमेरिका से डिपोर्ट, डंकी रूट से पहुंचे थे अमेरिका

About The Author

Related Posts