हमसे जुड़े

Follow us

41 C
Chandigarh
Saturday, April 25, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान हिन्दुमलकोट क...

    हिन्दुमलकोट क्षेत्र की प्रतिभाओं का सम्मान

    श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। समाजसेवी संस्था कोविड-19 हेल्प गंगानगर द्वारा तीसरा प्रतिभा सम्मान समारोह को शिवपुर फतुही स्थित हमीरा पेलेस में आयोजित किया गया। इस अवसर पर हिन्दुमलकोट क्षेत्र की प्रतिभाओं को सम्मान प्रतीक भेंट किए गए।

    कोविड-19 हेल्प गंगानगर के विनोद राजपूत ने बताया की इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजीत सिंह मल्ली (जिला परिषद्, सद्स्य, श्रीगंगानगर), बलविन्द्र गोदारा (समाजसेवी शिवपुर फतुही), विनोद धारणीया (भामाशाह मदेरा) व संजीव चोहान (थानाप्रभारी हिन्दुमलकोट) थे।

    इस कार्यक्रम मे हिन्दुमलकोट क्षेत्र के फतुही, मदेरा, कोठा, पक्की, कालिया, खाटलबाना, केरी, रेणुका, हिंदुमलकोट, रोहिड़ा वाली आदि की समाजसेवी संस्थाओं, समाजसेवियों, राज्य स्तरीय खिलाड़ीयों व महिला शक्ति को सम्मान प्रतीक भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डेरा सच्चा सौदा की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सेवादार, जय शिव शंकर युवा सेवा समिति, महाराजा गंगा सिंह क्लब, प्रताप सिंह शेखावत सहित निश्वर्थ भाव से सेवा करने वाले डॉक्टर, समाजसेवी प्रतिभाओं, संस्थाओं, पुलिसकर्मी, खेल क्षेत्र में जुड़े बच्चों व खिलाड़ियों तथा हिंदुमलकोट क्षेत्र की सभी प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here