हमसे जुड़े

Follow us

17.8 C
Chandigarh
Tuesday, February 24, 2026
More
    Home राज्य पंजाब दो भाईयों सहि...

    दो भाईयों सहित तीन युवकों पर तलवारों से हमला

    Abohar News
    गांव बहावलवासी में कुछ युवकों ने दो भाईयों सहित कुल तीन युवकों को तलवारों से हमला किया

    इलाज के लिए युवक सरकारी अस्पताल में भर्ती | (Abohar News)

    अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। गांव बहावलवासी में बीती रात कुछ युवकों ने दो भाईयों सहित कुल तीन युवकों को तलवारों (Sword) से हमला कर बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया, जिन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उपचाराधीन सेवक सिह पुत्र गुरमीत सिंह ने बताया कि गांव के कुछ युवक अक्सर उसकी बहन को परेशान करते हैं वे कई बार उन्हें समझा चुके हैं लेकिन उक्त युवक हरकतों से बाज नहीं आते।

    इसी के चलते गत रात्रि वह, उसका भाई हरमिंदर और एक रिश्तेदार धर्मप्रीत काम से वापिस घर आ रहे थे कि जब गांव में पहुंचे तो उक्त युवक जिनके हाथ में तलवारें और तेजधार हथियारों से उन पर हमला बोलते हुए लहुलुहान कर दिया। उनके द्वारा शोर मचाने पर जब लोग एकत्र हुए तो हमलावर युवक वहां से भाग निकले। इसके बाद परिजनों ने उन्हें सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया।

    इधर इसी मामले में घायल गगनदीप सिंह (Gagandeep Singh) पुत्र अमरीक सिंह ने बताया कि उसके भाई दिलबाग सिंह को गत दिवस कुछ लोग धमकी दे रहे थे और उसे फोन पर गांव में बुलाया जब उसकी जगह पर मैं उक्त लोगों के पास पहुंचा तो उन्होंने मुझ पर हमला कर घायल कर दिया।

    यह भी पढ़ें:– कार-बाइक टक्कर में युवक और महिला की मौत

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here