हमसे जुड़े

Follow us

22.4 C
Chandigarh
Thursday, February 19, 2026
More

    Holiday : आज शनिवार है, बैंकों की छुट्टी हैं? जानें, पूरी जानकारी

    Holiday

    Bank Holidays : नई दिल्ली (एजेंसी)। आज, 20 जुलाई, दिन शनिवार है, क्या आज बैंकों की छुट्टी है? इसका उत्तर है, नहीं। भारत में सभी राष्ट्रीय और निजी बैंक, जिनमें सार्वजनिक क्षेत्र का सबसे बड़ा ऋणदाता, भारतीय स्टेट बैंक (आरबीआई) शामिल है, हर महीने दूसरे और चौथे शनिवार और सभी रविवार को बंद रहते हैं, इसके अलावा अन्य स्थानीय और धार्मिक अवकाश भी होते हैं। आज महीने का तीसरा शनिवार है और इसलिए, बैंकों के लिए यह कार्य दिवस है, छुट्टी का दिन नहीं है। Holiday

    जुलाई महीने में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा सूचीबद्ध लगभग 12 गैर-कार्य दिवस हैं। इन छुट्टियों में सप्ताहांत की छुट्टियाँ, क्षेत्रीय उत्सव और धार्मिक त्यौहार शामिल हैं। केंद्रीय बैंक और संबंधित राज्य सरकारें राष्ट्रीय और राज्य-स्तरीय छुट्टियों, परिचालन आवश्यकताओं और धार्मिक या सांस्कृतिक अनुष्ठानों पर विचार करने के बाद वार्षिक बैंक अवकाश सूची तय करती हैं और जारी भी करती हैं।

    देश में छुट्टियों की बात आते ही लोगों की बांछे खिल जाती हैं, क्योंकि हर शख्स को छुट्टियों का बड़ा ही चाह होता है, इन छुट्टियों में दिल, दिमाग को सुकून जो मिलता है और तो और घर के जरूरी कामकाज भी इन छुट्टियों में निपटा लिए जाते हैं। छुट्टियों का सिलसिला कई महीने से चलता ही आ रहा है, कभी स्कूल की छुट्टी, कभी चुनाव को लेकर छुट्टी तो कभी किसी कारणवश छुट्टियों का ऐलान होता ही रहा है। अब आरबीआई ने अपने बैंक के छुट्टियों के कैलेंडर के अनुसार जुलाई में पूरे भारतवर्ष में 12 दिनों की छुट्टियों का ऐलान किया है। भारत के सबसे बड़े बैंक केंद्रीय बैंक आरबीआई ने राष्ट्रीय, राज्यकीय, सांस्कृतिक व धार्मिक अनुष्ठान, परिचालन जरूरतों, सरकारी घोषणाओं तथा अन्य बैंकों के साथ समन्वय जैसे कारकों पर विचार करते हुए पूरे वर्ष के अवकाशों की पूरी सूची जारी की है। Holiday

    16 जुलाई को उत्तराखंड में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (रइक) सहित सभी सरकारी और निजी बैंक आज, 16 जुलाई को हरेला के कारण बंद रहे। 17 जुलाई मुहर्रम के कारण राष्ट्रीय बैंक अवकाश था। कुल मिलाकर, जुलाई 2024 में क्षेत्रीय उत्सवों, धार्मिक छुट्टियों और सप्ताहांत की छुट्टियों के कारण बैंकों के लिए कम से कम 12 सूचीबद्ध अवकाश हैं। इसके अलावा, प्रत्येक महीने में दूसरा और चौथा शनिवार और हर रविवार को छुट्टी होती है।

    जुलाई 2024 में बैंक अवकाश देखें

    बीते अवकाश: 3 जुलाई (मेघालय), 6 जुलाई (मिजोरम), 7 जुलाई (रविवार), 8 जुलाई (मणिपुर), 9 जुलाई (सिक्किम), और 13 जुलाई (दूसरा शनिवार), 16 जुलाई हरेला,17 जुलाई मुहर्रम

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इन छुट्टियों में शामिल हैं, क्षेत्रीय, राज्य विशिष्ट छुट्टी, और सामान्यत: दूसरे एवं चौथे रविवार। इन दिनों बैंकों की छुट्टियां रहेंगी लेकिन बावजूद इसके लोग नेट बैंकिंग, एटीएम, मोबाइल एप तथा वेबसाइ टों के जरिए बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। आरबीआई ने छुट्टियों की यह जानकारी अपनी वेबसाइट व बैंकों तथा अन्य वित्तीय संस्थानों अधिसूचनाओं के जरिए एवं आधिकारिक चैनलों की सहायता से दी है।

    जुलाई में आगे की छुट्टियाँ | Holiday

    3 जुलाई, 2024: मेघालय के शिलांग में 3 जुलाई 2024 को बेहदीनखलम के मौके पर बैंक की छुट्टी रहेगी।

    6 जुलाई को आइजोल में एमएचआईपी दिवस के मौके पर बैंकों की छुट्टी रहेगी।

    7 जुलाई को रविवार है, इस कारण देश भर के सभी बैंकों में छुट्टी रहेगी।

    8 जुलाई को कंग रथयात्रा के अवसर पर इंफाल में बैंक बंद रहेंगे।

    9 जुलाई को गंगटोक में बैंक द्रुकपा त्से-जी का मौका है इसलिए बैंक बंद रहेंगे।

    13 जुलाई को दूसरा शनिवार है इसलिए सभी बैंक बंद रहेंगे।

    14 जुलाई को फिर रविवार है, इस कारण यह साप्ताहिक बैंक अवकाश होता है।

    16 जुलाई को हरेला के कारण देहरादून के बैंकों की छुट्टियां रहेंगी।

    17 जुलाई को मुहर्रम के मौके पर देश के कई राज्य बैंकों में छुट्टियां मनाएंगे।

    आरबीआई की छुट्टियों के कैलेंडर की सूची अनुसार अगरतला, बेलापुर, आइजोल, भोपाल, हैदराबाद, चेन्नई, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, नागपुर, मुंबई, दिल्ली, रांची, पटना, रायपुर, शिलांग, शिमला एवं श्रीनगर में बैंकों की छुट्टी रहेंगी। लेकिन तिरुवनंतपुरम, पणजी, कोच्चि, कोहिमा, इंफाल, ईटानगर, देहरादून, गंगटोक, चंडीगढ़, गुवाहाटी, भुवनेश्वर, अहमदाबाद के बैंक इस दिन अवकाश नहीं करेंगे।

    21 जुलाई को रविवार होने की वजह से देश के सभी बैंकों का अवकाश रहेगा।

    27 जुलाई को चौथा शनिवार है, इसलिए सभी बैंकों की छुट्टी का दिन रहेगा।

    28 जुलाई 2024 का दिन जुलाई का आखिरी रविवार है, इसी कारण से देश भर के सभी बैंक छुट्टियों पर रहेंगे। Holiday

    Haryana Assembly Election 2024 : अरविंद केजरीवाल की पत्नी इस दिन से करने जा रही हरियाणा विधानसभा चुन…

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here