हमसे जुड़े

Follow us

26.7 C
Chandigarh
Saturday, April 18, 2026
More
    Home देश त्रिपुरा के स...

    त्रिपुरा के सीएम ने अपने ज्ञान से कराई किरकिरी

    Biplab Kumar Deb

    अगरतला। बिहार बोर्ड की 12वीं की टॉपर रूबी राय की तरह ही अब त्रिपुरा के सीएम बिप्लब कुमार देब ने अपने ज्ञान से किरकिरी करवा दी है। उन्होंने कहा कि एक शहर या स्थान अपने विश्वविद्यालय द्वारा प्रसिद्ध हो सकता है। जब हम इंग्लैंड या लंदन के बारे में सोचते हैं, तो कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की तस्वीरें हमारे दिमाग में आती हैं।’ वे त्रिपुरा सेंट्रल यूनिवर्सिटी के एक कार्यक्रम में बोल रहे थे।

    अमेरिका में है हार्वर्ड यूनिवर्सिटी

    गौरतलब है कि हार्वर्ड यूनिवर्सिटी संयुक्त राज्य अमेरिका में उच्च शिक्षा का सबसे पुराना और विश्व में सबसे प्रसिद्ध संस्थान है, जिसकी स्थाना 1636 में हुई थी।

    यह है रूबी राय का मामला

    2016 में बिहार बोर्ड के 12वीं के परिणाम में आॅर्ट्स स्ट्रीम से रूबी राय ने 500 में 444 अंक लेकर टॉप किया। लेकिन मीडिया को दिए साक्षात्कार में उसे यह भी नहीं पता था कि उसकी परीक्षा कितने नंबरों की थी। रूबी ने पॉलिटिकल साइंस को प्रोडिकल साइंस कहा और इसमें खाना बनाना सिखाने की बात बताई थी।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।