हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा दो किलो पांच ...

    दो किलो पांच सौ ग्राम चरस सहित दो गिरफ्तार

    Charas sachkahoon

    रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। पुलिस ने नशीले पदार्थ की तस्करी करने वाले मोटरसाइकिल दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। लाखनमाजरा थाना पुलिस को सूचना मिली कि मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक नशीला पदार्थ (Charas) लेकर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने लाखनमाजरा रोड के नजदीक आऊटर बाईपास पर नाकेबंदी कर वाहनों की जांच पड़ताल शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस ने शक के आधार पर मोटरसाइकिल सवार दो युवक को काबू किया।

    पूछताछ पर युवकों की पहचान विनोद उर्फ मोनू व कमलदीप निवासी सिघाना जिला जींद के रूप में हुई। पुलिस ने युवकों की तलाशी ली तो उनके पास से दो किलो पांच सौ ग्राम चरस (Charas) बरामद हुई। पुलिस ने दोना युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस दोनो आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here