हमसे जुड़े

Follow us

29.2 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home देश देश में पिछले...

    देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के दो मरीजों की मौत

    Coronavirus

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण से दो मरीज की मौत होने के साथ ही अब इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,30,728 हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि सुबह सात बजे तक 220.18 करोड़ से अधिक टीके दिये जा चुके हैं। देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में निरंतर गिरावट और स्वस्थ होने वालों की संख्या में अनवरत बढ़ोतरी से सक्रिय मामले 1,998 रह गये हैं और रिकवरी दर शून्य प्रतिशत पर है।

    यह भी पढ़ें:– जेजे कॉलोनी विवाद में घायल युवक ने तोड़ा दम

    केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से आज सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 173 मरीज स्वस्थ हुए हैं तथा 37 सक्रिय मामले कम हुए हैं और दो मरीजों की मौत हुयी है। विस्तृत आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना बीमारी को मात देने वालों की संख्या चार करोड़ 41 लाख 48 हजार 645 है जबकि मृतकों की संख्या बढ़कर 5,30,728 तक पहुंच गयी है।

    देश में पिछले 24 घंटे में नौ राज्यों और दो केन्द्र शासित प्रदेश में कोरोना के नए मामले सामने आए हैं और अन्य राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेशों में इनकी संख्या में कमी आयी है। राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटे में दस सक्रिय मामले बढ़ने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 20 हो गयी। इस महामारी से अब तक 19,80,782 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और अभी तक 26,522 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों में दक्षिण भारत के केरल में 17 सक्रिय मामला घटने से इनकी कुल संख्या घटकर 1,283 रह गयी है, जबकि इससे निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 67,56,419 तक पहुंच गयी है और मृतकों का आंकड़ा 71,570 पर बरकरार है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here