हमसे जुड़े

Follow us

23.6 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी जौनपुर में दो...

    जौनपुर में दो तस्कर गिरफ्तार, 150 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद

    Two smugglers, Sarvesh Tiwari and Anuj Tiwari arrested

    वाहन से 150 पेटी शराब बरामद

    जौनपुर (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश की जौनपुर जिला पुलिस ने नेवढिया क्षेत्र से वाहन सवार दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 150 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की, जिसकी कीमत करीब सात लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने रविवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले के नेवढ़िया क्षेत्र से स्थानीय पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए चेकिंग के दौरान भाऊपुर-जमालपुर मार्ग पर एक चार पहिया वाहन की तलाशी ली। वाहन से 150 पेटी शराब बरामद की। मौके से भदोही जिले के रहने वाले दो तस्करों सर्वेश तिवारी और अनुज तिवारी को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि पकड़े गये तस्करों को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

     

     

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें