हमसे जुड़े

Follow us

26.9 C
Chandigarh
Thursday, April 9, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा शाह सतनाम जी ...

    शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज के दो छात्रों ने पाया चौथा रैंक

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज के दो छात्रों ने विश्वविद्यालय की टॉप सूची में स्थान प्राप्त किया है। कॉलेज के एमएससी भूगोल के छात्र कमल व एमए अंग्रेजी के छात्र फतेह ने चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय में चौथा रेंक प्राप्त किया है। गत वर्ष भी कॉलेज के जनसंचार विभाग के दो छात्र विकास सहारण व राजेश कुमार ने भी विश्वविधालय की टॉप-10 सूची में स्थान प्राप्त किया था। कॉलेज के प्राचार्य डा. दिलावर सिंह इन्सां ने छात्रों को बधाई दी तथा उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

    यह भी पढ़ें:– गजब: गुजरात के डेरा प्रेमी ने पठानकोट में रक्तदान कर निभाई इंसानियत

    कॉलेज के प्राचार्य ने बताया कि एमएससी भूगोल व एमए अंग्रेजी के द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में कॉलेज के छात्रों ने विश्वविद्यालय में यह स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने छात्रों को आश्वस्त किया की यदि आगे उच्च शिक्षा के लिए किसी छात्र को मदद चाहिए तो वे हर समय तैयार है। इस अवसर पर कॉलेज स्टाफ से सहायक प्रोफेसर सुमित सिंगला, डा. अनिल बेनीवाल, डॉ. समीर आनंद, अनिल महतानी, गौरव वसूजा, राजेंद्र सिंह, डॉ रमेश कुमार नोखवाल, नानक शर्मा सहित अन्य शिक्षकों और विद्यार्थियों ने छात्रों को बधाई दी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here