हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी अज्ञात चोर ने...

    अज्ञात चोर ने बाइक पर रखा नकदी से भरा थैला चुराया, हड़कंप

    Fazilka News
    सांकेतिक फोटो

    कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Kairana News: अज्ञात चोर ने बाइक पर रखा 2.80 लाख रुपये की नकदी से भरा थैला चुरा लिया। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत करके कार्यवाही की मांग की है। कस्बे के मोहल्ला खैलकलां इमामगेट निवासी इरशाद नामक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि विगत सोमवार को दोपहर करीब दो बजे वह कस्बे की केनरा व पंजाब नेशनल बैंक शाखा से 2.80 लाख रुपये की नकदी निकालने के बाद थैले में रखकर बाइक से अपने घर वापिस जा रहा था। Kairana News

    बाजार में पहुंचकर उसने रुपयों से भरा थैला बाइक के हैंडल पर टांग दिया और छिपियों वाले स्कूल के सामने स्थित दुकान से प्याज खरीदने लगा। जब वह प्याज खरीदकर वापिस चलने लगा तो उसे बाइक पर रुपये से भरा थैला नही मिला, जिसे अज्ञात चोर ने चुरा लिया। वहीं, कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र सिंह कसाना का कहना है कि बाइक से नकदी चोरी का मामला उनके संज्ञान में नही है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– नागरिक अस्पताल में समय बदलने के पहले ही दिन देरी से पहुंचे कई डॉक्टर

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here