हमसे जुड़े

Follow us

25.9 C
Chandigarh
Saturday, April 18, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा दूसरी बेटी के...

    दूसरी बेटी के जन्म पर किया कुआं पूजन

    Well worshiped sachkahoon

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। शहर के मेला ग्राउंड निवासी एलआईसी एजेंट रघुबीर सिंह ने अपनी दूसरी पौत्री के जन्म पर गत दिवस कुआं पूजन(Well Worshiped) करवाकर बेटियों को जन्म देकर उन्हें जीवन में आगे बढ़ने का सशक्त संदेश दिया। पौत्री के जन्म पर खुशी जाहिर करते हुए रघुबीर सिंह ने कहा कि उनके परिवार में बेटियों को हमेशा बेटों से बढ़कर सम्मान मिला है।

    यह सम्मान कभी कम नहीं होगा। पीढ़ी-दर-पीढ़ी इस परम्परा का वे निर्वहन करते रहेंगे। इस अवसर पर बेटी की माता आंगनबाड़ी वर्कर माया देवी व पिता विनोद कुमार ने कहा कि उन्हें अपनी बड़ी बेटी मुस्कान का जन्मदिन व दूसरी बेटी समष्टि का कुआं पूजन(Well Worshiped) करके काफी खुशी हो रही है। आज लड़का-लड़की में कोई भेद नहीं है। लड़कियां हर क्षेत्र में लड़कों से आगे रह कर अपने माता-पिता का सर गर्व से ऊंचा रखती है।

    इसलिए प्रत्येक व्यक्ति लड़कियों के प्रति अपनी सोच में बदलाव लाएं। इस अवसर पर आंगनवाड़ी वर्कर्स एंड हैल्पर्स यूनियन की जिला कार्यकारिणी सदस्य शकुंतला जागलान ने भी घर पहुंचकर कन्या जन्म पर खुशी जाहिर कर लोगों को कन्याओं को जन्म लेने का अधिकार देने का संदेश दिया। इस मौके पर फूफा नवीन कुमार पूनिया, बुआ सुषमा, मामा औमप्रकाश, श्रीराम, राजेन्द्र, महाबीर, मौसा राजेश कुमार सहित परिजन मौजूद रहे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here