हमसे जुड़े

Follow us

22 C
Chandigarh
Monday, March 23, 2026
More
    Home देश जो भी भारत मा...

    जो भी भारत माता के खिलाफ आंख उठाएगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा: केजरीवाल

    Delhi Services Bill
    Delhi Services Bill: दिल्ली सेवा विधेयक पारित होने पर केजरीवाल का बड़ा बयान

    चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा है कि जो भी भारत माता के खिलाफ आंख उठाएगा, पंजाब और देश की शांति भंग करेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। आम आदमी पार्टी पंजाब ने पंजाब के ताजा हालात पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए केजरीवाल का एक वीडियो शेयर किया है। केजरीवाल ने कहा है कि जब पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार आई थी तो कहा गया था कि वह कानून-व्यवस्था नहीं रख पाएंगे, लेकिन हाल की घटनाओं ने साबित कर दिया है कि आप भी कानून-व्यवस्था बनाए रख सकती है।

    अब तक 114 को हिरासत में लिया, अमृतपाल की तलाश जारी : पंजाब पुलिस | Amritpal singh

    पंजाब पुलिस ने कहा कि वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के लिए शनिवार से चलाये ऑपरेशन के तहत शामत तक 114 लोगों को हिरासत में लिया गया है और अमृतपाल सिंह की तलाश जारी है।

    पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय) सुखचैन सिंह गिल ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि 78 लोग पहले दिन, 34 दूसरे दिन और दो तीसरे दिन यानी आज हिरासत में लिये गये हैं। उन्होंने बताया कि फरवरी से लेकर अब तक संगठन के तत्वों के खिलाफ छह मामले दर्ज किये गये हैं, जिनमें सामाजिक सद्भावना का माहौल बिगाड़ने की कोशिश से लेकर पुलिस के कार्य में दखल देने, पुलिसकर्मियों को चोट पहुंचाने से लेकर शस्त्र अधिनियम के उल्लंघन और हत्या के प्रयास के आरोप शामिल हैं।

    अभी तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका | Arvind Kejriwal

    उन्होंने स्पष्ट किया कि अमृतपाल सिंह को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है, उसकी तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन में 10 हथियार और चार वाहन भी जब्त किये गये हैं। पांच आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगाया गया है और उन्हें असम भेजा गया है।

    गिल ने कहा कि पुलिस आईएसआई और विदेशी फंडिंग के कोणों की भी जांच कर रही है। उन्हाेंने कहा कि प्रदेश में पूरी तरह से शांति है और लोगों से अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील की। सोशल मीडिया में ‘फेक न्यूज़‘ फैलाने वाले तत्वों को उन्होंने चेतावनी दी कि पुलिस ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here