हमसे जुड़े

Follow us

11.2 C
Chandigarh
Sunday, January 18, 2026
More

    Indian Railway: आखिर क्यों होता है फर्स्ट AC का किराया इतना मंहगा? पढ़ें इसके पीछे का कारण

    Indian Railway
    Indian Railway: आखिर क्यों होता है फर्स्ट AC का किराया इतना मंहगा? पढ़ें इसके पीछे का कारण

    Facilities In First AC Coach:दुनिया में भारतीय रेल से रोज लाखों लोग सफर करते हैं, वहीं रेलवे डिपार्टेमेंट की तरफ से भी ट्रेनों में हर वर्ग के लिए सफर करने की व्यवस्था होती हैं, ज्यादा किराए का खर्च न उठाने वाले लोग यहां सस्ते में अपना सफर कर सकते हैं, वहीं दूसरी ओर, लग्जरी लाइफस्टाइल वाले लोगों के लिए भी ट्रेन में खास व्यवस्ताएं होती हैं, ट्रेन में जनरल सहित AC के भी कोई कोच होते हैं, वहीं इनके किराए में भी काफी अंतर होता हैं। लेकिन इसमें फर्स्ट AC का किराया सबसे अधिक होता हैं, इसी को देखते हुए ये सवाल उठता है कि आखिर फर्स्ट AC में कौन-कौन सी फैसिलिटी मिलती हैं, जो इसका किराया इतना मंहगा होता हैं? तो आइए आज हम आपको फर्स्ट AC में मिलने वाली 5 फैसिलिटी के बारे में बताते हैं। Indian Railway

    Haryana Garib Awas Yojana: सैनी सरकार की तरफ से एक लाख परिवारों को फ्री प्लॉट दिए जाएंगे

    लगा होता है AC | Indian Railway

    वैसे तो थर्ड और सेकेंड AC कोच में जो AC लगा होता हैं, दरअसल फर्स्ट AC में भी लगभग वैसा ही AC होता हैं, लेकिन, सीटो की संख्या और प्राइवेट स्पेस की वजह से फर्स्ट AC का किराया अधिक होता हैं, वहीं अगर बात थर्ड AC की तो, इसमें स्लीपर की तरह ही बैठने की व्यवस्था होती हैं, और AC लगा होता हैं, इसलिए इसकी टिकट रेट भी थोड़ी कम होती हैं, लेकिन फर्स्ट AC में व्यवस्था थोड़ी अलग होती हैं, फर्स्ट AC कोच में साइड वाली सीटे नहीं होती हैं।

    प्राइवेसी की सुविधा | Indian Railway

    फर्स्ट AC में अलग-अलग कैबिन बने होते हैं, जो स्लाइडिंग वाले दरवाजे से बंद हो जाते हैं, एक केबिन में 2 से 4 सीटे होती हैं, इसमें मिडिल या अपर सीट वाला सिस्टम नहीं होता हैं, कई कोच में तो इस केबिन में वॉश बेसिन भी लगे होते हैं, फर्स्ट AC में प्राइवेसी को मुख्यता देने के कारण ही इसका किराया अधिक रहता हैं, अगर आप 2 लोग हैं तो आप इसे एक रूम की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। आप इसके गेट को अंदर से भी बंद कर सकते हैं, इसके केबिन के फ्लोर पर कारपेट भी लगा होता हैं।

    ट्रेन में ही बना होता है खाना

    बता दें कि रेल के बाकी कोच के लिए बाहर से ही खाना आता हैं, जबकि फर्स्ट AC में यात्रियों के लिए खाना ट्रेन में ही बनता हैं, और यह कार्टे मेनू यानी एक रेस्टोरेंट जैसा मेन्यु होता हैं, जिसमें ये यात्री खाना ऑर्डर करते हैं, यह सुविधा कुछ ट्रेनों में ही उपलब्ध होती हैं।

    टिकट में ही जुड़ा होता हैं खाने का पैसा

    बता दें कि आज के वक्त में फ्री में कुछ नहीं मिता हैं, यहां भी खाने के पैसे पहले से ही आपके टिकट में जुड़ जाते हैं, यह भी कारण है कि फर्स्ट AC का टिकट महंगा हो जाता हैं।

    आरामदायक सीट की सुविधा

    सेकंड और थर्ड AC की तुलना में फर्स्ट AC की सीट चौड़ी और ज्यादा आरामदायक होती हैं, फर्स्ट AC में ऊपर वाली सीट पर जाने के लिए सीढी लगी होती है, जबकि थर्ड AC और सेकेंड AC में ऊपर वाली सीट या बर्थ पर जाने के लिए आपको थोड़ी मेहनत करनी होती हैं।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here