बेटी को करता था परेशान, रोकने पर सिरफिरे युवक ने विधवा महिला को चाकू से गोद कर दी हत्या

गांव के ही सिरफिरे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मामला दर्ज

लुधियाना। (सच कहूँ/जसवीर गहल) जिला के गांव कुहाड़ा में बेटी को परेशान करने वाले सिरफिरे ने विरोध करने पर उसकी दो बच्चों की विधवा मां की चाकू से गोद कर निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपित चाकू सहित फरार हो गया। अब थाना फोकल प्वाइंट पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर अमनदीप बराड़ ने बताया कि उसकी पहचान कुहाड़ा निवासी हर्षदीप सिंह (22) के रूप में हुई। मृतका की पहचान कोहाड़ा निवासी बबलजीत कौर (46) के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें:– पंजाब सीमा से बीएसएफ 1.6 किलोग्राम हेरोइन बरामद

पुलिस ने उसके पिता कुहाड़ा निवासी बंत सिंह सिंह स्वर्गीय जागीर सिंह की शिकायत पर उक्त केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि वो लोग मूल रूप से खन्ना के गांव लिबड़ा के रहने वाले हैं। मगर अब काफी समय से कुहाड़ा में ही रह कर वो खेतीबाड़ी का काम कर रहा है। उसकी एक डेयरी भी है, जिसमें उसने कुछ मवेशी रखे हुए हैं। उसकी बेटी बबलजीत कौर की शादी संगरूर के गांव कुप्प कलां में हुई थी। करीब 13 साल पहले उसके पति का देहांत हो गया।

जिसके बाद से वो मायके में उसके पास ही रहती थी। उसकी बेटी नवजोत कौर (18) तथा बेटा साइमन सिंह (15) भी उसी के साथ रहते हैं। पिछले कुछ समय से उक्त आरोपित उसकी दोहती नवजोत कौर को परेशान करने लगा था। बबलजीत कौर उसे ऐसा करने से रोका करती थी। उन्होंने बताया कि 8 अप्रैल को वो किसी काम से बाहर गया हुआ था। शाम को जब वो घर वापस लौटा तो अंदर से चीखने चिल्लाने की आवाजें आ रही थीं। उसने अंदर जाकर देखा तो आरोपित बबलजीत कौर की गर्दन व चेहरे पर चाकू से वार कर रहा था।

उसे व लोगों की भीड़ जमा होते देख आरोपित चाकू समेत वहां से फरार हो गया। बबलजीत कौर (46 वर्षीय) गंभीर हालत में फौर्टीस अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे देखते ही मृतक करार दे दिया। थानेदार गुरजीत सिंह ने बताया कि थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस द्वारा बबलजीत कौर को मौत के घाट उतारने के आरोप में मृतका के पिता बंत सिंह के बयानों पर मामला दर्ज कर आरोपी हर्षदीप सिंह गिरफ्तार कर लिया गया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।