हमसे जुड़े

Follow us

27.8 C
Chandigarh
Sunday, April 19, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा विधवा का पशु ...

    विधवा का पशु बाड़ा गिरने से 4 पशुओं की मौत

     नगर के लोगों ने प्रशासन से की आर्थिक मदद की गुहार

    सच कहूँ/अशोक राणा
    कलायत। गरीब परिवार पर उस समय दुखों का पहाड़ टूट गया जब बरसात के बाद भरभराकर कर पशु बाड़ा ढह गया। पशु बाड़ा गिरने से 4 पशुओं की मौत हो गई और एक कटिया गंभीर रुप से घायल हो गई। पशु बाड़ा गिरने की खबर लगते ही आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर काफी ग्रामीण इकट्ठा हो गए। विधवा सरोज देवी व उनके पुत्र मनजीत ने बताया कि बारिश के बाद उन्होंने देर सांय अपने पशुओं को पशु बाड़ा के अंदर बांधकर अपने घर चले गए। अचानक रात को पशु बाड़ा गिर गया। सुबह आसपास के पड़ोसियों ने बताया कि तुम्हारे पशुओं के ऊपर पशु बाड़ा की छत गिर गई है। यह सुनते ही वह दौड़े-दौड़े अपने पशुओं के पास आए। उन्होंने देखा कि मकान पूरी तरह से पशुओं के ऊपर गिर चुका था तथा पड़ोसियों की सहायता से पशुओं को बाहर निकालने का कार्य शुरु किया गया। उन्होंने बताया कि उनके पास भैंस, भैंसा व 3 छोटी कटिया थे जिसमें से हजारों रुपए की एक भैंस, एक भैंसा व दो कटियों की मौंके पर ही मौत हो गई जबकि एक कटिया गंभीर रुप से घायल हो गई। उन्होंने बताया कि उनके पिताजी की मौत 2019 में हो गई थी जिसके बाद परिवार का पालन पोषण माताजी पर आ गया। अपना घर चलाने के लिए पशु रखे गए थे जिनका दूध बेचकर वह अपने घर का घर चला रहे थे। मगर दुर्भाग्य से वह सहारा भी अब छिन चुका है।

    आर्थिक सहायता की मदद की लगाई गुहार

    आसपास के पड़ोसियों ने बताया कि विधवा सरोज देवी भैंस कर दूध बेचकर परिवार का पालन पोषण कर रही थी व बच्चों को स्कूल में भी पढ़ा रही थी। बारिश के कारण उनका पशु बाड़ा ढह जाने से कई पशुओं की मौत हो गई। परिवार के लिए यह बहुत बड़ा हादसा हुआ है। परिवार की आर्थिक हालात काफी कमजोर है। उन्होंने सरकार व प्रशासन से परिवार के लिए आर्थिक मदद की मांग की गई।

    पालिका की तरफ से करवाएंगे हर संभव मदद : सतीश

    वार्ड नंबर 8 के पार्षद सतीश धीमान ने बताया कि वे किसी कार्य को लेकर बाहर गए हुए थे। वे आज ही अपने घर पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि स्वर्गीय महेंद्र सिंह की पत्नी सरोज देवी एक गरीब परिवार से है तथा आर्थिक हालात काफी नाजुक है। वह पशुओं के सहारे अपना घर का खर्च चला रही थी लेकिन पशु बाड़ा गिरने से उसके पशुओं की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि वह पार्षद होने के नाते इस गरीब परिवार के लिए जो भी नगर पालिका से मदद हो सकती है वह जरुर मदद करवाएंगे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here