Punjab

Ludhiana Factory Toxic Gas Leak: लुधियाना की फैक्ट्री में जहरीली गैस रिसाव, पिता-पुत्र सहित तीन मजदूरों की मौत
पंजाब में पहली बार गन्ने के 100 प्रतिशत बकाए का निपटारा, भगवंत मान सरकार ने साल 2025-26 के पिढ़ाई सीजन के दौरान किसानों को 695.36 करोड़ रुपये का भुगतान किया
दिल में छेद की बीमारी से वर्षों तक जूझती रहीं गुरप्रीत कौर; ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ ने दिया नया जीवन
बड़ी इन्फोर्समेंट सफलताओं के कारण पंजाब ने मई 2026 के दौरान 14.59% जी.एस.टी. बढ़ोतरी के साथ राष्ट्रीय औसत को पीछे छोड़ा: वित्त मंत्री हरपाल चीमा
हम पंजाब को देश का अग्रणी शिक्षा केंद्र बनाएंगे, हमारे बच्चों को कनाडा या ऑस्ट्रेलिया की ओर देखने की जरूरत नहीं रहेगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

Railway: मानवता की दिखी मिशाल, ट्रेन में महिलाओं ने कराया प्रसव

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

टूंडला में जीआरपी, रेलवे के डॉक्टरों ने किया इलाज

फिरोजाबाद (सच कहूँ/विकास पालीवाल)। Indian Railway News: जनपद में मानवता की जीती जागती मिसाल देखने को मिली, जहां ट्रेन में सफर कर रही गर्भवती महिला को अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी। ट्रेन के अंदर सफर कर रही अन्य महिलाओं ने ट्रेन में ही महिला की सकुशल डिलीवरी कर दी। सूचना पर पहुंची टूंडला जीआरपी तथा टूंडला रेलवे हॉस्पिटल के मेडिकल स्टाफ ने ट्रेन में ही महिला का उपचार शुरू कर दिया। महिला और नवजात के स्वास्थ्य परीक्षण के बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया। रेलवे प्रशासन के इस काम की लोग तारीफ कर रहे हैं। Firozabad News

मामला टूंडला रेलवे स्टेशन है। यहां पर पहुंची ट्रेन संख्या 20801 मगध एक्सप्रेस के जनरल कोच में महिला प्रियंका अपने पति रमेश के साथ ट्रेन के जनरल बोगी में सफर कर रही थी, तभी प्रियंका को लेबर पेन शुरू हो गया। जिसकी वजह से चलती ट्रेन में ही ट्रेन के अंदर उपस्थित महिलाओं ने प्रियंका की डिलीवरी करा दी गई । इधर सूचना पर मगध एक्सप्रेस को टूंडला रेलवे स्टेशन पर रोका गया, जहां जीआरपी टूंडला और रेलवे हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने प्रियंका को चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराई । डॉक्टरों की टीम ने दोनों को उपचार के बाद आगे रवाना कर दिया। इस मामले को लेकर यात्री और अन्य लोग जीआरपी और रेलवे के डॉक्टरो के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा कर रहे है। Firozabad News

यह भी पढ़ें:– बीज गोदाम में लगी भीषण आग, एक करोड़ रुपए के नुकसान की आशंका

About The Author

Ad Ad

Related Posts