हमसे जुड़े

Follow us

15.4 C
Chandigarh
Friday, March 20, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी बीकॉम के 3 छा...

    बीकॉम के 3 छात्रों पर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

    Ghaziabad-News

    नाबालिग से गैंगरेप के आरोपी तीनों छात्रों को पुलिस ने हिरासत में लेकर जांच शुरू की।

    गाजियाबाद (सच कहूँ /रविन्द्र सिंह )।राजधानी दिल्ली से सटे हॉट सिटी में शुमार शहर गाजियाबाद के थाना शहर कोतवाली क्षेत्र से शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है।जिसके चलते एक करीब 16 वर्षीय किशोरी ने उसी इलाके में रहने वाले बीकॉम की पढ़ाई करने वाले 3 छात्रों पर पिछले काफी समय से दुष्कर्म करनेे का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं आरोप यह भी है कि आरोपियों ने किशोरी का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देते थे। जिसके बाद किशोरी को बारी- बारी से उन छात्रों के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर किया जाता था। लेकिन किशोरी जब आरोपियों से बेहद परेशान हो गई तो इसकी जानकारी किशोरी ने अपने घर वालों को दी जिसके बाद शहर कोतवाली में तीनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए गहन जांच शुरू कर दी है।

    क्या बोली पीड़िता

    पीड़िता के मुताबिक वह नगर कोतवाली क्षेत्र में ही किराए पर रहती है। जिस के संपर्क में इसी इलाके में रहने वाले तीन बीकॉम के छात्र आए और उन्होंने अपने झांसे में लेते हुए पिछले करीब 6 महीने से उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे रहे थे पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उसका एक अश्लील वीडियो बनाया था जिसे सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने की धमकी देकर उसके साथ संबंध बनाने को मजबूर करते थे लेकिन जब वह इन तीनों छात्रों से परेशान हो गई तो इसकी जानकारी उसने अपने घरवालों को दी जिसके बाद तीनों छात्रों के खिलाफ शहर कोतवाली में तहरीर दी गई।

    क्या कहते है डीसीपी

    इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी निपुण अग्रवाल ने कहा कि इस तरह का मामला सामने आया है।फिलहाल पीड़िता के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मामला दर्ज करते हुए पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और तीनों आरोपियों को हिरासत में लेते हुए गहन जांच शुरू कर दी गई है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

     

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here