जानलेवा वायरस को तेजी से मात दे रहे लोग, रिकवरी दर 97 फीसदी
- 11,427 नए मामले, 118 और मौतें
- कुल मौतों का आंकड़ा पहुंचा 1 लाख 54 हजार 392
नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोरोना संक्रमण के रफ्तार लगातार धीमी पड़ती जा रही है और कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या में निरंतर इजाफे से रिकवरी दर बढ़कर 97 फीसदी पर आ गई है। वहीं सक्रिय मामलों में गिरावट का सिलसिला जारी है। इस बीच देश में अब तक 37 लाख 68 हजार 843 लोगों का कोविड-19 टीकाकरण किया जा चुका है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार की सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 11,427 नये मामले सामने आए, जिससे संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ सात लाख 57 हजार से अधिक हो गया है। इसी दौरान 11,858 मरीज स्वस्थ हुए जिसके साथ कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या एक करोड़ चार लाख 34 हजार 983 हो गई है। वहीं सक्रिय मामले 549 घटकर 1,68,235 रह गए हैं।
संक्रमितों का कुल आंकड़ा 1 करोड़ 7 लाख 57 हजार से अधिक
इसी अवधि में 118 मरीजों की मौत हो गई और मृतकों का आंकड़ा एक लाख 54 हजार 392 हो गया। देश में रिकवरी दर बढ़कर 97 प्रतिशत और सक्रिय मामलों की दर घटकर 1.56 फीसदी रह गयी है जबकि मृत्युदर अभी 1.44 प्रतिशत है। महाराष्ट्र में सक्रिय मामले घटने-बढ़ने का क्रम जारी है और पिछले दो दिन से यहां इनमें बढ़ोतरी हो रही है। गत 24 घंटों में सर्वाधिक 875 सक्रिय मामले बढ़े और इनकी संख्या अब 46,312 हो गई है। इससे पहले रविवार को 1053 सक्रिय मामले बढ़े थे। राज्य में 1670 मरीज स्वस्थ हुए, जिसे मिलाकर कोरोना को मात देने वालों की तादाद 19.29 लाख हो गई है जबकि 40 और मरीजों की मौत से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 51,082 हो गया है। केरल में इसी दौरान 485 सक्रिय मामले कम हुए हैं और सबसे अधिक 5730 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
राज्य में सक्रिय मामले अब 71,229 रह गये हैं, वहीं कोरोना को मात देने वालों का आंकड़ा बढ़कर 8.54 लाख हो गया है जबकि 21 और मरीजों की मौत से मृतकों की संख्या 3743 हो गई है। सक्रिय मामलों में केरल अभी पहले स्थान पर है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सक्रिय मामले 75 कम हुए हैं और इनकी संख्या अब 1361 रह गई है। वहीं चार और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 10,853 हो गया है। दिल्ली में अब तक 6.22 लाख से अधिक मरीज कोरोनामुक्त हुए हैं। देश के दक्षिणी राज्य कर्नाटक में कोरोना के सक्रिय मामले 53 बढ़कर 6048 हो गये हैं। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 12,217 हो गया है तथा अब तक 9.21 लाख से अधिक मरीज स्वस्थ हुए हैं। तेलंगाना में सक्रिय मामले घटकर 2092 रह गये हैं और 1601 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 2.90 लाख से अधिक लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं।
कोरोना से किस राज्य में कुल कितनी मौतें-
राज्य मौतें
- आंध्र प्रदेश 7153
- उत्तर प्रदेश 8658
- पश्चिम बंगाल 10,173
- पंजाब 5615
- मध्य प्रदेश 3810
- छत्तीसगढ़ 3701
- गुजरात 4387
- बिहार 1501
- हरियाणा 3018
- राजस्थान 2766
- जम्मू-कश्मीर 1936
- ओडिशा 1906
- उत्तराखंड 1644
- असम 1082
- झारखंड 1072
- हिमाचल प्रदेश 979
- गोवा 768
- पुड्डुचेरी 648
- त्रिपुरा 391
- मणिपुर 371
- चंडीगढ़ 334
- मेघालय 146
- सिक्किम 134
- लद्दाख 130
- नागालैंड 88
- अंडमान निकोबार द्वीप समूह 62
- अरुणाचल प्रदेश 56
- मिजोरम 9
- दादर-नागर हवेली एवं दमन-दीव 2
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।