हमसे जुड़े

Follow us

17.9 C
Chandigarh
Saturday, March 21, 2026
More

    कोरोना के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर लीबिया के जेलों से 54 कैदी किए जाएंगे रिहा

    prisoners health

    त्रिपोली। लीबिया सरकार के न्याय मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के मद्देनजर यहां के जेलों से 54 कैदियों को रिहा किया जाएगा। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सर्वोच्च न्यायपालिका परिषद ने त्रिपोली में सुधार और पुनर्वास संस्थानों के अंदर बंद 54 सजायाफ्ता कैदियों को रिहा करने का फैसला किया। लीबिया रोग नियंत्रण केंद्र अनुसार कोरोना के यहां कुल 19,583 संक्रमित मामले सामने आए हैं, जिनमें से 2,247 रोगमुक्त हो चुके हैं वहीं 314 की मौत हो चुकी हैं।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।