हमसे जुड़े

Follow us

33 C
Chandigarh
Tuesday, March 10, 2026
More

    Gurugram Bomb Threat: गुरुग्राम के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

    Gurugram News
    Gurugram News: गुरुग्राम के स्कूल में बम से उड़ाने की धमकी के मामले में जांच करती पुलिस।

    धमकी में कहा, विधानसभा में खालिस्तान रेफरेंडम का समर्थन करें सीएम, वरना जिंदगी खत्म

    गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। Gurugram Bomb Threat: शहर के कई स्कूलों को फिर से बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस बार धमकी खालिस्तान की ओर से दी गई है। धमकी भरी ईमेल में लिखा है कि-हरियाणा विधानसभा में सीएम नायब सिंह सैनी खालिस्तान रेफरेंडम का समर्थन करें, वरना जिंदगी खत्म। इस धमकी की सूचना मिलने के साथ ही पुलिस और जांच एजेंसियों सक्रिय हुई और तलाशी अभियान चलाया। हालांकि कुछ मिला नहीं। Gurugram News

    मंगलवार को गुरुग्राम के कई बड़े स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरी ई-मेल मिली। ई-मेल में स्कूलों की इमारत में बम लगाए जाने की बात कही गई। खालिस्तान संगठन ने लिखा कि-सीएम सैनी एक मौका। हरियाणा असेंबली में खालिस्तान रेफरेंडम का समर्थन करो वरना जिंदगी खत्म। यह सूचना पाकर पुलिस सुरक्षा दस्ते, जांच टीमों के साथ संबंधित स्कूलों में पहुंची और तुरंत जांच शुरू की। साथ ही स्कूलों की ओर से बच्चों को घर भेज दिया गया। स्कूलों में पुलिस और बम डिस्पोजल यूनिट ने सर्च अभियान चलाया। Gurugram News

    पुलिस डॉग स्क्वायड की मदद से कक्षाओं में भी तलाशी ली गई। खालिस्तान नेशनल आर्मी ने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देते हुए ईमेल में यह भी लिखा कि-अपने बच्चे बचाओ। स्कूलों में एक बजकर 11 मिनट और ट्रेनों में तीन बजकर 11 मिनट तक धमाके किए जाएंगे। पुलिस टीमों द्वारा स्कूल परिसरों, कक्षाओं, भवनों एवं आसपास के क्षेत्रों की गहनता से जांच की गई। अब तक की जांच में किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु अथवा विस्फोटक सामग्री नहीं पाई गई है।

    यह भी पढ़ें:– Drug Smuggler Arrested: मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, 1.20 किग्रा गांजा बरामद