हमसे जुड़े

Follow us

26.2 C
Chandigarh
Tuesday, March 10, 2026
More
    Home राज्य पंजाब लुधियाना में ...

    लुधियाना में भीख मांग रहे पाँच बच्चों को किया रेस्क्यू

    Ludhiana News
    Ludhiana News: टीम के सदस्य और रेस्क्यू किए गए बच्चे।

    बाल भिक्षावृत्ति रोकने के लिए विशेष अभियान

    लुधियाना (सच कहूूँ/सुरेन्द्र कुमार शर्मा)। Ludhiana News: डिप्टी कमिश्नर लुधियाना हिमांशु जैन के निर्देशों पर जिला बाल सुरक्षा यूनिट द्वारा बाल भिक्षावृत्ति रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान दुर्गा माता मंदिर, शीतला माता मंदिर, रेलवे स्टेशन और बस अड्डे में चलाया गया। जिला बाल सुरक्षा अधिकारी रश्मि ने बताया कि चेकिंग के दौरान 5 बच्चों को भीख मांगते हुए रेस्क्यू किया गया। उन्होंने आम जनता से अपील की कि बच्चों को भीख न दें, ताकि बाल भिक्षावृत्ति पर रोक लगाई जा सके। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे अचानक चेकिंग अभियान जारी रहेंगे, ताकि लुधियाना को बाल भिक्षावृत्ति से मुक्त कर बच्चों को स्कूल में दाखिला दिलाकर उनका भविष्य सुरक्षित और उज्ज्वल बनाया जा सके। Ludhiana News

    यह भी पढ़ें:– Jakhal Railway Station: जाखल स्टेशन पर बठिंडा के यात्री का बैग उठाकर चलती ट्रेन से कूदा चोर