हमसे जुड़े

Follow us

30.3 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home देश ऑटोरिक्शा पलट...

    ऑटोरिक्शा पलटने से युवक की मौत, पांच घायल

    Accident

    हाजीपुर (एजेंसी)। बिहार के वैशाली जिले में महुआ थाना क्षेत्र के छतवारा गांव के निकट महुआ-ताजपुर मार्ग पर ऑटोरिक्शा पलटने से एक युवक की मौत हो गयी था पांच अन्य यात्री घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि कल देर रात सिंघारा शक्तिपीठ से मेला देखकर लौट रहे यात्रियों से भरा ऑटोरिक्शा छतवारा गांव के निकट पलट गया। इस दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि पांच अन्य यात्री घायल हो गए। सूत्रों ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को महुआ अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया वहीं शव को पोस्टमॉर्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पहचान इसी थाना क्षेत्र के महुआ बाजार निवासी रवींद्र राय (35) के रूप में की गई है।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।