हमसे जुड़े

Follow us

31.4 C
Chandigarh
Saturday, March 14, 2026
More
    Home रंगमंच 100 करोड़ की फ...

    100 करोड़ की फीस लेंगे अक्षय कुमार

    Akshay Kumar

    मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म के लिये 100 करोड़ की फीस ले सकते हैं। अक्षय की हाल ही में फिल्म लक्ष्मी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है और कोरोना की वजह से फिल्मों की रिलीज डेट में हुए बदलाव से उनकी कई फिल्में अटक गई हैं। अभी उनकी कई फिल्में तो तैयार हैं और कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। अक्षय ने हाल ही फिल्म बेल बॉटम की शूटिंग पूरी की है और अब कहा जा रहा है कि जल्द ही वो बेल बॉटम की टीम के साथ एक और फिल्म बनाएंगे। बताया जा रहा है कि यह एक कॉमेडी फिल्म होगी, जिसका निर्देशन मुदस्सर अली करेंगे और जैकी-वाशु भगनानी फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे।

    अक्षय इस पारिवारिक कॉमेडी की कहानी को लेकर खुश हैं। साथ ही फिल्म के फाइनेंशियल एंगल को देखकर भी अक्षय कुमार इससे सहमत हो गए हैं।’ कहा जा रहा है कि अक्षय कुमार इस फिल्म के लिए करीब 100 करोड़ रुपये फीस ले रहे हैं। जबकि, अक्षय कुमार की फीस को हटाकर इस फिल्म का बजट 35 से 45 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।माना जा रहा है कि अक्षय कुमार के लिए यह एक अच्छी बिजनेस डील भी है, क्योंकि फिल्म का शूट भी ज्यादा लंबा नहीं है, जो 45 दिन में खत्म हो जाएगी। ऐसे में उन्हें हर दिन के शूट के दो करोड़ रुपये मिलेंगे।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।