हमसे जुड़े

Follow us

22.8 C
Chandigarh
Sunday, March 29, 2026
More
    Home कारोबार अमेजन के सीईओ...

    अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस ने दिया इस्तीफा

    Amazon CEO Resigns

    वॉशिंगटन (एजेंसी)। अमेजन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जेफ बेजोस ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बेजोस ने कर्मचारियों को लिखे एक मेल में कहा कि वह कंपनी में सीईओ की भूमिका को छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं यह घोषणा करने के लिए उत्साहित हूँ कि मैं अमेजन बोर्ड के कार्यकारी अध्यक्ष की भूमिका निभाऊंगा तथा एंडी जेसी कंपनी के सीईओ होंगे।’ उन्होंने कहा कि अमेजन बोर्ड आॅफ डायरेक्टर्स के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में उनकी भूमिका से उन्हें कंपनी के साथ जुड़े रहने की अनुमति मिलेगी। साथ ही डे 1 फंड, बेजोस अर्थ फंड, ब्लू ओरिजिन, द् वॉशिंगटन पोस्ट और अन्य मामलों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए समय भी दे पाएंगे।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।