हमसे जुड़े

Follow us

20.1 C
Chandigarh
Sunday, April 12, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी सहायक आयुक्त ...

    सहायक आयुक्त वाणिज्य कर की दबंगों ने की पिटाई,चार नामजद

    One person beaten to death in a mutual dispute in Bhadohi

    जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर नगर कोतवाली क्षेत्र में दबंगों द्वारा गाड़ी ले जाने को लेकर हुए विवाद में वाणिज्य कर विभाग के सहायक आयुक्त और उनके चालक के साथ मारपीट की और फरार हो गए हैं। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वाणिज्य कर विभाग के सहायक आयुक्त विपिन सोनकर का आरोप है कि शुक्रवार शाम वह अपनी गाड़ी से जा रहे थे। उसी दौरान रास्ते में कुछ लोगों ने ट्रक खड़ा कर जाम लगा रखा था। जब उन्होंने ट्रक हटाने को कहा गया तो चार लोगों ने उनके साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान उन लोगों ने उनके चपरासी को भी पीट दिया । मारपीट के बाद दबंग फरार हो गए।

    सहायक आयुक्त की तहरीर पर नगर कोतवाली पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस बीच पुलिस उपाधीक्षक नगर सुशील कुमार सिंह ने बताया कि सहायक आयुक्त सोनकर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस मामले में आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस घटना में सिकरारा ब्लाक प्रमुख समर नाथ यादव के बेटे का नाम प्रकाश में आया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।