हमसे जुड़े

Follow us

15.8 C
Chandigarh
Thursday, April 9, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान छात्र नेता पर...

    छात्र नेता पर चाकू से हमला

    Attack, Student Leader, Knife, Injured, Safe, Crime

    जयपुर। शहर के शास्त्री नगर क्षेत्र में छात्र नेता पर जानलेवा हमला किया गया है। घटना शनिवार सुबह की है। जब छात्र नेता हुसैन सुल्तानिया पर चाकू से हमला कर घायल किया गया। हुसैन सुल्तानिया को एसएमएस के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। सुल्तानिया की हालत खतरे से बाहर है।

    चार लोगों ने किया हमला

     फोन पर बात करने के लिए सुल्तानिया ने गाड़ी को सड़क के किनारे रोक दिया। इस दौरान दो बाइक्स पर सवार चार लोगों ने उन पर हमला कर दिया। बाइक पर आए लोगों ने सबसे पहले स्कॉर्पियो के आगे का शीशा तोड़ा, इसके बाद चाकू से सुल्तानिया पर हमला कर दिया

    सुल्तानिया को उनके साथी ने एसएमएस अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया। सुल्तानिया की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।सुल्तानिया ने अज्ञात 4 लोगों की खिलाफ शास्त्री नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।