विधायक घनश्याम सर्राफ मेदांता अस्पताल में भर्ती, CM सैनी ने जाना हाल

भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ मेदांता में भर्ती, सीएम ने जाना हाल

Published On

गुरुग्राम, सच कहूँ न्यूज़। Gurugram News: भिवानी से भाजपा विधायक घनश्याम सर्राफ की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वह पिछले दो दिनों से अस्पताल में उपचाराधीन हैं। सोमवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी अस्पताल पहुंचे और विधायक का हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। विधायक घनश्याम सर्राफ के पुत्र अमन सर्राफ के मुताबिक उनके पिता को उल्टियां आ रही थीं।

भिवानी में उनकी तबियत में सुधार नहीं हो पा रहा था। इसलिए रविवार की सुबह उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां उनकी जरूरी जांच हुई हैं। अब उनकी तबीयत में काफी सुधार है। बुधवार तक उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। विधायक के स्वास्थ्य की खबर मिलते ही उनके समर्थकों और शुभचिंतकों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। साथ ही सोमवार को गुरुग्राम में एक कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री ने भी मेदांता मेडिसिटी में पहुंचकर विधायक की कुशलक्षेम पूछी और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts