नारायण मंदिर के पास हुआ बड़ा हादसा, 4 लोगों की दर्दनाक मौत, 22 घायल

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

कोल्हापुर (एजेंसी)। महाराष्ट्र के कोल्हापुर की एक निजी बस और ट्रक की टक्कर में चार यात्रियों की मौके पर मौत हप गयी और 22 लोग घायल हो गये। घटना रविवार को तड़के बंगलुरू राष्ट्रीय राजमार्ग पर नरहे-अंबेगांव में स्वामी नारायण मंदिर के पास हुई। पुलिस के अनुसार नीता ट्रेवल्स के स्वामित्व वाली एक निजी लग्जरी बस कोल्हापुर से डोंबिवली के लिए आज सुबह रवाना हुई इस दौरान पुणे-बैंगलोर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नरहे-अंबेगांव में स्वामी नारायण मंदिर के पास चीनी की बोरियों से लदा एक ट्रक तेज रफ्तार से बस से टकरा गया। इस दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 22 अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आगे की जांच की जा रही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts