हमसे जुड़े

Follow us

21.6 C
Chandigarh
Monday, March 23, 2026
More

    Road Accident: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

    Road Accident
    Morena News: चलती बस के निकल गए पहिये, चालक की मौत

    पिहोवा (सच कहूँ न्यूज)। Road Accident: गांव मुर्तजापुर के निकट कुरुक्षेत्र रोड पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव बीबीपुर कलां के बाबू सिंह के रूप में हुई। मृतक के पुत्र राहुल ने बताया कि वह और उसका पिता बाबू सिंह मंडी में गेहूं बेचने गए थे। शाम को जब वे लोग वापस लौट रहे थे तो उसका पिता बाइक पर आगे चल रहा था। गांव मुर्तजापुर के बस स्टॉप पर स्थित एक धर्म कांटे के सामने ट्रक चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसके पिता की बाइक में टक्कर मार दी। Pehowa News

    जिससे उसका पिता सड़क पर जा गिरा और बुरी तरह जख्मी हो गया। घटना के बाद चालक छोड़कर मौके से फरार हो गया। उसने ट्रैक्टर रोककर अपने पिता को संभाला। जहां से वह उसे सरस्वती मिशन अस्पताल ले गया। चोट अधिक होने के कारण डॉक्टरों ने उसके पिता को पीजीआई रेफर कर दिया। रास्ते में उसके पिता की मौत हो गई। शिकायत पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। Pehowa News

    यह भी पढ़ें:– आतंकी मॉड्यूल का एक शख्स चीनी पिस्टल सहित गिरफ्तार

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here