हमसे जुड़े

Follow us

17.5 C
Chandigarh
Saturday, February 21, 2026
More
    Home देश भाजपा के अनूप...

    भाजपा के अनूप गुप्ता बने चंडीगढ़ के महापौर

    BJP' Anoop Gupta
    • वरिष्ठ उप महापौर, उप महापौर भी भाजपा के
    • गुप्ता ने आप के जसबीर सिंह लाडी को मात्र एक मत से किया पराजित
    • कांग्रेस ने चुनाव में नहीं लिया भाग

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक बार फिर (BJP’ Anoop Gupta) चंडीगढ़ के महापौर, वरिष्ठ उप महापौर और उप महापौर पदों पर कब्जा कर लिया है। मंगलवार को यहां हुए तीन पदों के लिए चुनाव में महापौर पद पर भाजपा के अनूप गुप्ता ने आम आदमी पार्टी (आप) के जसबीर सिंह लाडी को मात्र एक मत के अंतर से पराजित किया। वरिष्ठ उप महापौर के चुनाव में भी भाजपा के कंवरजीत राणा ने आप प्रत्याशी तरुणा मेहता को एक मत के अंतर से पराजित किया। महापौर और वरिष्ठ उप महापौर पदों के चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में 15-15 और आप प्रत्याशियों को 14-14 मत पड़े। उप महापौर पद पर भाजपा के हरजीत सिंह के पक्ष में 15 और आप की सुमन शर्मा के पक्ष में 14 मत पड़े। चुनाव में भाजपा और आप के सभी 14-14 पार्षदों ने मतदान किया।

    भाजपा की जीत में सांसद किरण खेर का एक मत अहम रहा। इससे उसके प्रत्याशी आप प्रत्याशियों के मुकाबले एक मत अधिक लेने में सफल रहे। खेर निगम की पदेन सदस्य हैं तथा उन्हें भी सदन में मताधिकार हासिल है। कांग्रेस ने चुनाव में भाग नहीं लिया। उसके छह पार्षद हैं। वहीं शिरोमणि अकाली दल के एकमात्र पार्षद हरदीप सिंह भी मतदान में गैर हाजिर रहे। चुनाव के लिए नगर निगम भवन और उसके 50 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू की गई थी। चंडीगढ़ नगर निगम में वर्ष 2016 के बाद से लगातार भाजपा का ही महापौर बनता आ रहा है। जबकि इससे पहले 2015 तक कांग्रेस का ही कब्जा हुआ करता था।

    विकास को दी जाएगी प्राथमिकता : अनूप | BJP’ Anoop Gupta

    वहीं महापौर पद सम्भालने पर अनूप गुप्ता ने कहा कि पिछले महापौर की तरह उनका कार्यकाल में भी विकास को ही तरजीह दी जाएगी। पिछली महापौर के कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा और पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में साफ सफाई की व्यवस्था में और सुधार लाने, घर-घर से कूड़ा एकत्रित करने को और बेहतर बनाने, शहर की पार्किंग को स्मार्ट बनाते हुए इसे फास्ट टैग से जोड़ने, पार्कों का बेहतर रख रखाव और सौंदर्यीकरण करने, गांव की सड़कों और सीवरेज सिस्टम को मजबूत बनाने जैसे काम इसी साल में पूरा किए जाएंगे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here