हमसे जुड़े

Follow us

27.9 C
Chandigarh
Tuesday, February 24, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी भाकियू जिला उ...

    भाकियू जिला उपाध्यक्ष ने मिष्ठान खिलाकर दी ईद-उल-फितर की मुबारकबाद

    Kairana News
    Kairana News: भाकियू जिला उपाध्यक्ष ने मिष्ठान खिलाकर दी ईद-उल-फितर की मुबारकबाद

    कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Kairana News: भारतीय किसान यूनियन(टिकैत) के जिला उपाध्यक्ष एवं गांव जहानपुरा के क्षेत्र पंचायत सदस्य मुनव्वर चौधरी ने संगठन के जिलाध्यक्ष कालेन्द्र मलिक व गठवाला खाप के थांबेदार बाबा श्याम सिंह मलिक को मिष्ठान खिलाकर ईद-उल-फितर की शुभकामनाएं दी।Kairana News

    बुधवार को क्षेत्र के गांव जहानपुरा निवासी एवं भारतीय किसान यूनियन के शामली जिला उपाध्यक्ष मुनव्वर चौधरी भाकियू के जिलाध्यक्ष कालेन्द्र मलिक के गांव हाथी करौदा स्थित आवास पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने भाकियू जिलाध्यक्ष को मिठाई खिलाकर ईद-उल-फितर की मुबारकबाद दी। इसके अलावा, मुनव्वर ने गांव बहावड़ी पहुंचकर गठवाला खाप के थांबेदार बाबा श्याम सिंह मलिक से भी उनके आवास पर भेंट की। भाकियू जिला उपाध्यक्ष ने बाबा श्याम सिंह को भी मिष्ठान खिलाकर ईद-उल-फितर की शुभकामनाएं ज्ञापित की। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– कैराना में अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here