हमसे जुड़े

Follow us

15.9 C
Chandigarh
Thursday, March 19, 2026
More

    पूज्य गुरु जी के शुभ आगमन की खुशी में डेरा अनुयायियों ने किया रक्तदान

    Saint MSG

    blood donation | पांच सेवादारों ने निभाया मानवता का फर्ज

    हांसी (सच कहूँ/मुकेश)। डेरा अनुयायियों का हर दिन मानवता भलाई को समर्पित रहता है। लेकिन इन दिनों डेरा अनुयायी लगातार मानवता भलाई की मशाल और भी जोरों-शोरों से जलाए हुए हैं। क्योंकि पूज्य गुरु संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने दीपावली से पहले जो तोहफा डेरा अनुयायियों को दिया है वह अविस्मरणीय है। इसलिए डेरा अनुयाई और भी जोर शोर से मानवता भलाई की सेवा कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें:-जितना खुबसूरत चेहरा, उतनी खुबसूरत है Saint dr. MSG की आवाज…

    इसी कड़ी में हांसी और गढ़ी के सेवादारों ने पूज्य पिताजी के शुभ आगमन की खुशी में रक्तदान किया। दोनों ब्लॉकों के पांच सेवादारों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में ब्लॉक गढ़ी से कविता इन्सां, शीतल इन्सां, व हांसी से जिले सिंह इन्सां, निर्मला इन्सां, यश बत्रा इन्सां ने रक्तदान किया। जिले सिंह इन्सां का कहना था कि वह पचास से भी ज्यादा बार रक्तदान कर चुका है। वही कविता इन्सां ने बताया कि वह पूज्य पिताजी के पावन वचनों पर चलते हुए हर तीन महीने में रक्तदान करती है लेकिन इस बार रक्तदान करने का अलग ही नजारा है।

    वहीं निर्मला इन्सां ने रक्तदान करते हुए कहा कि उनके ससुर लक्ष्मण नापा इन्सं पिछले साल सचखंड जा विराजे थे उन्हीं की याद में उन्होंने रक्तदान किया है और पूज्य पिताजी से यह अरदास भी करते हैं कि इसी प्रकार उन्हें मानवता भलाई के कार्यों के लिए प्रेरित करते रहें।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here