हमसे जुड़े

Follow us

21.3 C
Chandigarh
Thursday, March 19, 2026
More
    Home देश गंडक नदी में ...

    गंडक नदी में नौका पलटी, 30 डूबे

    Boat Accident
    File Photo

    खेती बाड़ी और पशुओं का चारा लेने जा रहे थे ये लोग

    बगहा (एजेंसी)। बिहार में पश्चिम चंपारण जिले के बगहा नगर थाना क्षेत्र में वीरवार को गंडक नदी में नौका पलट जाने से 30 लोगों के डूबने की आशंका है। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि बगहा नगर के दीनदयाल नगर मुहल्ला के करीब 35 लोग एक नौका पर सवार होकर दीनदयाल नगर गंडक घाट से उस पार खेती-बाड़ी करने और मवेशियों का चारा लाने जा रहे थे। बारिश और गंडक नदी में तेज बहाव के कारण संतुलन बिगड़ जाने से नाव पर सवार लोगों में भगदड़ मच गई और नाव बीच गंडक नदी में पलट गई। सूत्रों ने बताया कि स्थानीय गोताखोरों और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम की मदद से पांच लोगों को नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। शेष अन्य की तलाश जारी है। मौके पर प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी कैंप कर रहे हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।