हमसे जुड़े

Follow us

21.1 C
Chandigarh
Thursday, March 19, 2026
More

    ब्रिटेन : बच्चों, किशोरों पर एस्ट्राजेनेका के कोविड टीके का परीक्षण रोका

    Corona Vaccine in Punjab

    लंदन (एजेंसी)। ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय ने कहा कि उसने एस्ट्राजेनेका की कोरोना वायरस बीमारी (कोविड-19) महामारी की छह से 17 आयु वर्ग के बच्चों और किशोरों के लिए विकसित वैक्सीन का परीक्षण रोक दिया है। द वॉल स्ट्रीट जर्नल (डब्ल्यूएसजे) ने यह रिपोर्ट दी है। ऑक्सफोर्ड के प्रवक्ता ने कहा कि परीक्षण में सुरक्षा मुद्दों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है, लेकिन कोरोना वायरस वैक्सीन के संभावित लिंक की जांच करने के लिए ब्रिटेन और यूरोप में वयस्कों में थक्के जमने की परेशानियों को लेकर व्यापक चिंताएं हैं।

    इससे पहले यूरोपीय मेडिसिंस एजेंसी (ईएमए) ने कहा कि वह यूरोपीय देशों में एस्ट्राजेनेका का टीके की पहली खुराक लेने वाले मरीजों के सामने आई दिक्कतों की जांच कर रहा है। ऑस्ट्रिया, एस्टोनिया, लिथुआनिया, लातविया, लक्समबर्ग, डेनमार्क, बुल्गारिया, नॉर्वे, आइसलैंड, स्लोवेनिया, साइप्रस, इटली, फ्रांस, जर्मनी और स्पेन सहित कई यूरोपीय देशों ने एस्ट्राजेनेका वैक्सीन के उपयोग को निलंबित कर दिया। ईएमए ने बाद में दवा का उपयोग जारी रखने की सिफारिश की। जिसके बाद कई देशों ने इस वैक्सीन को लेकर फिर से टीकाकरण शुरू कर दिया है।

    जर्मनी ने कहा, ‘न लगवाएं टीका’

    एमएचआरए ने कहा कि यूरोप में आॅक्सफोर्ड/एस्ट्राजेनेका का टीका लगवाने वाले कुछ लोगों में खून के थक्के जमने के मामले सामने आए थे, जिसके बाद चिंता जाहिर की गई थी। जर्मनी जैसे कुछ देशों ने कुछ आयु वर्ग के लोगों से कहा था कि वे इस टीके को न लगवाएं।

    30 लोगों में जमे खून के थक्के, सात की मौत

    औषधि एवं स्वास्थ्य देखभाल उत्पाद नियामक एजेंसी ने कोरोना वायरस रोधी टीकाकरण कार्यक्रम पर अपनी ताजा ‘येलो कार्ड’ निगरानी पर कहा कि ब्रिटेन में 1.81 करोड़ लोगों ने आॅक्सफोर्ड का कोविड-19 का टीका लगवाया है, जिनमें 24 मार्च तक 30 लोगों में खून के थक्के विकसित हुए और सात लोगों की मौत हो गई।

    थ्रोम्बोसिस का जोखिम नहीं मिला

    हाल में डाटा सेफ्टी मॉनिटरिंग बोर्ड ने यूरोप में कुछ टीकाकरण के मामलों में मरीजों में थ्रोम्बोसिस यानी खून के थक्के मिलने पर चिंता जताई थी। ताजा परीक्षण में डोज लेने वाले 21,583 लोगों में इसकी वजह से होने वाले सेरेब्रेल वेनस साइनस थ्रोम्बोसिस की जांच परीक्षणों में बोर्ड ने करवाई। उसे कोई मामला नहीं मिला।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।