हमसे जुड़े

Follow us

20.6 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More

    बीएसएफ ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ा

    Sirsa News
    Sirsa News: सोलर पैनल लगाने का झांसा देकर ठगी का आरोपी काबू

    तरनतारन (सच कहूँ न्यूज)। Tarn Taran News: बीएसएफ ने तरनतारन सीमा पर 1 पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ा हैं। मिली जानकारी के अनुसार, 23 मई 2024 को रात के समय ड्यूटी पर तैनात सतर्क बीएसएफ जवानों ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा (आईबी) के पास कुछ संदिग्ध हलचल देखी। जिला तरनतारन के सीमावर्ती क्षेत्र में एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पाकिस्तान की ओर से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करते देखा गया। सतर्क सैनिकों ने तुरंत घुसपैठिए को रुकने के लिए चुनौती दी लेकिन वह सीमा सुरक्षा बाड़ की ओर भागने लगा। Tarn Taran News

    आसन्न खतरे को भांपते हुए और सीमा पर हाई अलर्ट की स्थिति को ध्यान में रखते हुए, ड्यूटी पर तैनात जवानों ने अधिकतम संयम बरतते हुए घुसपैठिये को निष्क्रिय करने के लिए उस पर गोलीबारी की। नतीजतन, उनकी बाईं जांघ पर गोली लगी और वह सीमा सुरक्षा बाड़ के पास गिर गए। घायल घुसपैठिये को तुरंत पकड़ लिया गया। इसके बाद बीएसएफ जवानों ने घायल पाकिस्तानी घुसपैठिए को तुरंत अमृतसर के एक अस्पताल में पहुंचाया। घायल घुसपैठिये की हालत अब स्थिर है। Tarn Taran News

    यह भी पढ़ें:– आईओ हैंडबुक व इंवेस्टिगेशन फ्लो चार्ट पोस्टर का विमोचन

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here