होली से पहले फूटा महंगाई बम….घरेलू गैस सिलिंडर हुआ महंगा
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। होली से पहले सरकार ने आम आदमी को बड़ा झटका दिया है। 1 मार्च यानी आज से केंद्र सरकार ने घरेलू और कमर्शियल गैस सिंलिंडर के दामों में बढ़ोतरी की है। घरेलू गैस सिलिंडर 50 रुपये महंगा हुआ है, जबकि कमर्शियल सिलिंडर की कीमत में 350 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। वहीं कीमतों में वृद्धि के बाद दिल्ली में घरेलू गैस सिलिंडर 1053 रुपये की जगह 1103 रुपये में मिलेगा। वहीं, कमर्शियल सिलिंडर दिल्ली में 2119.50 रुपये में मिलेगा। पहले यह 1759 रुपये में मिल रहा था।
कांग्रेस ने कहा- सरकार का गिफ्ट
बढ़े दामों पर कांग्रेस ने तंज कसते हुए इसे मोदी सरकार का होली गिफ्ट बताया है। कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से लिखा गया, “मोदी सरकार ने होली का गिफ्ट दिया।
?घरेलू रसोई गैस सिलिंडर के दाम ₹50 बढ़ाए
?कमर्शियल गैस सिलिंडर ₹350 महँगा
जनता पूछ रही है —
अब कैसे बनेंगे होली के पकवान,
कब तक जारी रहेंगे लूट के ये फ़रमान ?मोदी सरकार लागू कमरतोड़ महंगाई के तले पिसता हर इंसान ! #LPGPriceHike
— Mallikarjun Kharge (@kharge) March 1, 2023
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।