विदेशी मुद्रा भंडार 2.03 अरब डॉलर गिरकर 646.7 अरब डॉलर पर

Published On

मुंबई (एजेंसी)। विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, स्वर्ण, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि में जबरदस्त कमी होने से 24 मई को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.03 अरब डॉलर गिरकर 646.7 अरब डॉलर रह गया। वहीं, इसके पिछले सप्ताह देश का विदेशी मुद्रा भंडार 4.55 अरब डॉलर की बढ़त के साथ 648.7 अरब डॉलर पर रहा था। रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 24 मई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 1.5 अरब डॉलर की गिरावट के साथ 567.5 अरब डॉलर पर आ गया। इस अवधि में स्वर्ण भंडार 48.2 करोड़ डॉलर घटकर 56.7 अरब डॉलर रह गया।

इसी तरह आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार में 3.3 करोड़ डॉलर की कमी हुई और यह घटकर 18.14 अरब डॉलर पर आ गया। इस अवधि में आईएमएफ के पास आरक्षित निधि 10 लाख डॉलर की गिरावट के साथ 4.3 अरब डॉलर रह गया।

About The Author

Related Posts