विदेशी मुद्रा भंडार 1.81 अरब डॉलर बढ़ा

Published On

मुंबई (एजेंसी)। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 10 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में 1.81 अरब डॉलर बढ़कर 476.47 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इससे पहले तीन अप्रैल को समाप्त सप्ताह में यह 90.2 करोड़ डॉलर घटकर 474.66 अरब डॉलर रह गया था। (Foreign exchange ) भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार 10 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 1.22 अरब डॉलर बढ़कर 440.33 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

  • इस दौरान स्वर्ण भंडार भी 5.86 कररोड़ डॉलर बढ़कर 31.13 अरब डॉलर हो गया।
  • आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 1.1 करोड़ डॉलर बढ़कर 3.57 अरब डॉलर पर आ गयी।
  • विशेष आहरण अधिकार 40 लाख डॉलर घटकर 1.42 अरब डॉलर पर आ गया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts