विदेशी मुद्रा भंडार 77 करोड़ डॉलर घटकर 578 अरब डॉलर पर

Published On

मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 11 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में 77.80 करोड़ डॉलर घटकर 578.57 अरब डॉलर पर आ गया जबकि इससे पिछले सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 4.53 अरब डॉलर बढ़कर 579.35 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर रहा था। रिजर्व बैंक द्वारा जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार, 11 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 1.04 अरब डॉलर घटकर 536.34 अरब डॉलर पर आ गया। इस दौरान स्वर्ण भंडार 28.40 करोड़ डॉलर की वृद्धि के साथ 36.01 अरब डॉलर पर पहुंच गया। आलोच्य सप्ताह में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 1.6 करोड़ डॉलर घटकर 4.71 अरब डॉलर और विशेष आहरण अधिकार 30 लाख डॉलर घटकर 1.50 अरब डॉलर दर्ज किया गया।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts