Gold Price Today: आज फिर सोना-चांदी की कीमतों में तेजी, कारण अंतरराष्ट्रीय तनाव!

Published On

नई दिल्ली। सप्ताह के अंत यानी शनिवार को सोने और चांदी की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है। देशभर के प्रमुख महानगरों में 24 कैरेट सोना ₹10 प्रति 10 ग्राम की वृद्धि के साथ ₹1,01,410 पर पहुंच गया है। वहीं, एक किलोग्राम चांदी की कीमत ₹100 बढ़कर ₹1,10,100 हो गई है। Gold Price Today

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,01,560 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 93,110 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही है। इसी प्रकार चांदी की कीमतों की बात करें तो चांदी की कीमत 1,10,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में धातुएं | Gold Price Today

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शुक्रवार को सोने की कीमतों में तेज़ी देखी गई। अमेरिका में हाजिर सोना 1.2% बढ़कर 3,423.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जो 22 अप्रैल के बाद से इसका सबसे ऊँचा स्तर है। इस सप्ताह अब तक सोने में 3.4% की वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं, अमेरिकी सोना वायदा 3,444.50 डॉलर प्रति औंस पर रहा। इस तेजी के पीछे इज़राइल-ईरान के बीच बढ़ते तनाव को बड़ा कारण माना जा रहा है। इज़राइल द्वारा ईरान की परमाणु सुविधाओं पर हमले से उत्पन्न भू-राजनीतिक संकट ने निवेशकों को सुरक्षित विकल्प के तौर पर सोने की ओर आकर्षित किया। Gold Price Today

IMD weather alert today: खुशखबरी! पड़ रही भीषण गर्मी को लेकर आईएमडी ने किया ये बड़ा ऐलान!

About The Author

Related Posts