Gold Price Today: सोने की कीमतों की ताजा अपडेट! MCX पर कीमतों में बढ़ोतरी

Published On

MCX Gold Price Today: नई दिल्ली। अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते व्यापारिक तनाव और वैश्विक अनिश्चितता के कारण आज बुधवार को घरेलू वायदा बाजार में सोने की कीमतों में तेज़ी देखने को मिली। सुबह 9:20 बजे मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अगस्त वायदा अनुबंध के अंतर्गत सोने का भाव 0.43 प्रतिशत बढ़कर 98,140 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुँच गया।

RCB vs PBKS IPL 2025 Final: जीतने के बाद भावुक हुए विराट ने कर दे ये बड़ी घोषणा!

विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिका-चीन व्यापारिक संबंधों को लेकर अनिश्चितता ने सोने की ‘सुरक्षित निवेश’ की छवि को मजबूत किया है। चीन ने अमेरिका पर एआई चिप्स के निर्यात पर नियंत्रण, चिप डिज़ाइन सॉफ्टवेयर की बिक्री पर रोक और चीनी छात्रों के वीजा रद्द करने जैसे कदम उठाने का आरोप लगाया है। चीन का कहना है कि इन उपायों से अमेरिका ने हाल ही में जिनेवा में हुए व्यापार समझौतों का उल्लंघन किया है।

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने अमेरिका के नए राजदूत डेविड पर्ड्यू के समक्ष इन विषयों पर चिंता जताई और इन कदमों को द्विपक्षीय संबंधों में कटुता का कारण बताया। वहीं दूसरी ओर, अमेरिकी डॉलर इंडेक्स में स्थिरता बनी हुई है, जिसे बेहतर नौकरियों के आँकड़ों का समर्थन मिला है।

”निकट भविष्य में कीमतों में उतार-चढ़ाव की संभावना” | Gold Price Today

पृथ्वीफिनमार्ट कमोडिटी रिसर्च के विश्लेषक मनोज कुमार जैन का कहना है कि आगामी दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। उन्होंने कहा, “डॉलर इंडेक्स की चाल, भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक बॉन्ड बाज़ारों की दिशा अगले कुछ सत्रों में कीमती धातुओं की कीमतों को प्रभावित कर सकती है।” जैन के अनुसार, चांदी की खरीद 1,00,200 रुपये से 1,01,000 रुपये के बीच की जा सकती है, जिसमें 99,400 रुपये का स्टॉप लॉस रखें और 1,02,400 रुपये से 1,03,500 रुपये का लक्ष्य रखा जा सकता है।

सोने और चांदी के लिए प्रमुख स्तर | Gold Price Today

सोने का समर्थन स्तर: 3,330 डॉलर– 3,355 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस

सोने का प्रतिरोध स्तर: 3,400 डॉलर– 3,414 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस

चांदी का समर्थन स्तर: 33.94 डॉलर– 34.30 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस

चांदी का प्रतिरोध स्तर: 35.00 डॉलर– 35.35 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस

अस्वीकरण: ऊपर दिए गए विचार व्यक्तिगत विश्लेषकों के हैं, सच कहूँ इसकी पुष्टि नहीं करता है। निवेशक कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से सलाह अवश्य ले लें, क्योंकि बाजार जोखिमों के अधीन है और स्थितियां तेजी से बदल सकती हैं।

IPL 2025: हार से निराश पंजाब किंग्स के कप्तान अय्यर ने किया अपनी हार को लेकर ये बड़ा खुलासा

About The Author

Related Posts